Sunday, May 28, 2023
-->
corruption-in-punjab-bhagwant-mann-demanded-his-resignation-by-staging-a-dharna

पंजाब में भ्रष्टाचार, भगवंत मान ने धरना देकर मांगा इस्तीफा 

  • Updated on 5/26/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ  पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने आज लोक अभियान के कार्यकत्र्ताओं के साथ जंतर-मंतर पर धरना दिया और पंजाब में भ्रष्टाचार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस्तीफा मांगा। विजय गोयल के साथ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व महापौर जय प्रकाश और सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।  
       विजय गोयल ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी अन्ना हजारे के साथ चलकर भ्रष्टाचार  के खिलाफ  सत्ता में आई थी और लोकपाल पर बिल लाने की बात करती थी उसे अभी चार महीने भी नहीं हुए पंजाब में सरकार बनाए और वो भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। वे भ्रष्टाचार से लड़े नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार में पड़े हैं।  उनके एक मंत्री को गिरफ्तार करने की नौबत आ गई, जो काम और टेंडर के बदले एक प्रतिशत कमीशन  की मांग कर रहे थे।
       उन्होने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि हमें गर्व है कि हमने अपने भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त कर दिया है, अभी तो केजरीवाल जी को और भी गर्व होगा जब वे एक के बाद एक अपने भ्रष्ट सभी नेताओं को बर्खास्त करेंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार एक प्रतिशत कमीशन वाली हो गई है और यह केवल शुरुआत है, यह कमीशन कहां तक जाएगा, ये तो वक्त ही बताएगा।
        विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में भी इसी तरह से केजरीवाल के 7 में से 2 मंत्रियों आसिफ खान और संदीप कुमार को बर्खास्त करना पड़ा था। जब आम आदमी पार्टी दावा करती है कि ईमानदार, साफ छवि वाले उम्मीदवार चुनते हैं तो फिर पार्टी ज्वाइन करते ही वे भ्रष्ट कैसे हो जाते हैं। केजरीवाल और भगवंत मान ने घोषणा की थी कि भ्रष्टाचार 16 दिन में ही खत्म हो गया है। यहां तो उनका खुद का मंत्री भ्रष्टाचार कर रहा था और अभी कितने और कर रहे है, उनका खुलासा तो बाद में होगा। दिल्ली में प्रदूषण का जिम्मेदार पंजाब की पराली को बताने वाले केजरीवाल अब किसे दोष देंगे, अब तो उन्होंने पंजाब में भ्रष्टाचार की आग जला दी है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.