Monday, Oct 02, 2023
-->
damage-to-crops-due-to-rain-hailstorm-procurement-should-be-resumed-gupta

बारिश, ओलावृष्टि से हो रहे फसलों को नुकसान, खरीद दोबारा की जाए शुरू: गुप्ता 

  • Updated on 5/3/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हो रही किसानों की गेहंू, सरसों की फसल के नुकसान के कारण हरियाणा सरकार द्वारा बंद किया गया पोर्टल दोबारा किसानों के लिए खोला जाए। 
        उन्होने कहा, जिन किसानों को फसल बर्बादी के कारण नुकसान हुआ है, उन सभी को सरकार की ओर से पूरा मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री मुरली मनोहर खटटर को आज लिखे पत्र में सुशील गुप्ता ने कहा है कि अप्रैल माह में सरकारी मंडी के माध्यम से गेहंू, सरसों आदि फसलों की खरीद सरकार तंत्र ने बंद कर दी है। दूसरी तरफ  आज भी मंडियों में किसान अपनी फसलों को लेकर एक लंबी कतार लगी हुई हैं। 
      इसीलिए आज किसान फसलों को अनाज मंडियों के बाहर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सरसों की फसल में नमी अधिकता होने के कारण उसकी खरीद कम हो गई है। जबकि हरियाणा के किसानों की हजारो टन सरसों की खरीद अभी बाकी है। लेकिन सरकार ने उसकी खरीद बंद कर दी है। उन्होने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगा, जबकि ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा।  
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.