नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में आज किसान संगठन कृषि कानूनों (Agriculture) का विरोध करते हुए प्रदर्शन के तौर पर ट्रैक्टर परेड निकाली है। इस परेड में कई जगह से हिंसा की खबरें आई थी। दिल्ली में इस तरह की हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने कई इलाके में इण्टरनेट सेवा (Internet) को बंद करने का निर्णय लिया है। सरकार ने दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में इण्टरनेट सेवा बंद की है। योगेंद्र यादव ने आंदोलित किसानों से की शांति की अपील
झण्डा फहराने की होगी कोशिश बता दें इससे पहलेे शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) की आड़ में पूरी दिल्ली में 72वें गणतंत्र दिवस (republic day) के दिन हुड़दंग मचाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ कर लाल किले तक पहुंच गए हैं और वहां अपना झंडा फहराने की कोशिश कर रहे हैं। कई स्थानों पर पुलिस पर हमला हुआ है। पुलिस वाले जख्मी हुए हैं, उनकी वैन तोड़ी गई हैं। डीटीसी बसों को नुकासन पहुंचाया गया है। वहीं दूसरी ओर बड़े किसान संगठन इस सबकि जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि जो लोग भी हुड़दंग मचा रहे हैं वो उनके संगठन के सदस्य नहीं हैं। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर संघर्ष समिति उनके मोर्चे का हिस्सा नहीं है। वो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
पूरी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों का हुड़दंग! किसान संगठनों ने कहा- ये हमारे लोग नहीं टैक्टर परेड कर गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर केंद्र के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसान ट्रैक्टर परेड कर रहे हैं। किसान समूहों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ जगहों पर किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने किसान समूहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला किया। इस झड़प पर किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि आंदोलन को खराब करने वाले लोग राजनीतिक दलों के हैं।
पूरी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों का हुड़दंग! किसान संगठनों ने कहा- ये हमारे लोग नहीं
आंदोलन को खराब करना चाहते हैं राजनीतिक दल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हमारे सब लोग शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे हैं। जो लोग गड़बड़ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं वो चिन्हित हैं। वो राजनीतिक दल के लोग हैं और इस आंदोलन को खराब करना चाहते हैं।'
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
मोदी सरकार ने परेड कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को चेताया
किसानों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है सरकार : राष्ट्रपति कोविंद
भारत गणतंत्र दिवस परेड पर सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेगा
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, जानें- कब, कैसे,...
‘बाइक बोट’ घोटाले में टीवी चैनल का मालिक गिरफ्तार: यूपी एसटीएफ
नरेंद्र मोदी के नाम स्टेडियम को लेकर शिवसेना ने केंद्र की भाजपा सरकार...
श्रम अधिकार कार्यकर्ता नवदीप कौर को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से मिली...
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें
शर्मिला टैगोर ने अभी तक नहीं देखा Kareena के बच्चे का चेहरा, सामने आई...
चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले CM ममता के निवास पर पूजा, BJP ने कही...
इमरान हाशमी के साथ तोड़-फोड़ करते दिखे John, दमदार है Mumbai Saga का...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
प. बंगाल में मुस्लिम बनेंगे किंगमेकर! ISF के ऐलान से वाम को राहत, TMC...