Saturday, Dec 02, 2023
-->
dense-fog-will-remain-in-delhi-and-around-chill-of-cold-pollution-level-is-also-very-bad

दिल्ली और आसपास रहेगा घना कोहरा, ठंड की ठिठुरन, प्रदूषण स्तर भी है बहुत खराब  

  • Updated on 1/2/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं और सोमवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।  
      वहीं आज सवेरे घने कोहरे के चलते करीबन डेढ़ दर्जन रेलगाडिय़ां दो से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। दोपहर तक कोहरा छंटने के बाद थोड़ी राहत मिली लेकिन सर्दी का असर पूरे दिन महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के अनुमान हैं। सर्दी के चलते कोहरे का असर भी रहेगा। 
      राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 दर्ज हुआ और देर शाम तक यह 385 तक पहुंच गया। जबकि कई इलाकों में प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में रहा। 
     मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि अगले दो-तीन दिन घना कोहरा छाया रहेगा और इस दौरान दिल्ली के साथ-साथ आसपास के इलाकों, राज्यों में भी कोहरे का असर रहेगा। इसलिए सड़कों पर ध्यान से निकलें क्येांकि घने कोहरे से आवाजाही प्रभावित होने के आसार हैं। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.