नई दिल्ली/टीम डिजिटल । दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से सम्बद्ध महिला कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा में चूक की घटनाएं सामने आने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय ने परिसर में छात्राओं और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक समिति का पुनर्गठन किया है। डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी को इस छह सदस्यीय समिति का प्रमुख बनाया गया है। डीयू प्रॉक्टर का कहना है कि कॉलेजों में सांस्कृतिक उत्सवों के दौरान उत्पीडऩ की घटनाएं सामने आने के बाद समिति का पुनर्गठन किया गया है। उन्होंने कहा, विश्वविद्यालय ने महिला सुरक्षा के मुद्दों पर गौर करने के लिए एक विशिष्ट समिति की जरूरत महसूस की। इन घटनाओं के बाद बनी समिति ने सामान्य दिशानिर्देश बनाए। लेकिन यह विशिष्ट तौर पर छात्राओं की सुरक्षा के लिए नहीं थे। आठ मई को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, डीयू ने कहा, विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी ने विश्वविद्यालय की छात्राओं और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महिला सुरक्षा पर एक समिति का पुनर्गठन किया है।
मणिपुर के चुराचांदपुर में एक द्वार पर ‘न्याय' लिखा हुआ पुतला लटका...
कांग्रेस को प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए,...
पत्रकारों पर छापेमारी की कार्रवाई की पत्रकार संगठनों ने की निंदा
अब महापौर शैली ओबरॉय विदेश यात्रा संबंधी राजनीतिक मंजूरी के लिए हाई...
पत्रकारों पर छापे : कांग्रेस बोली - जाति जनगणना के निष्कर्षों से...
107 सांसदों और विधायकों के खिलाफ नफरती भाषण देने के मामले : ADR
महाराष्ट्र : नांदेड़ सरकारी अस्पताल में 48 घंटों में 31 मरीजों की...
PM मोदी के 10 साल के शासन में ‘‘अडाणी' के अलावा ‘‘आम आदमी' को...
पत्रकारों के आवासों पर छापे 'हारती हुई भाजपा' की निशानी : अखिलेश...
AAP का तंज- पत्रकारों को पकड़ के चाइना से लड़ने की नौटंकी कर रहे हैं...