Saturday, Sep 30, 2023
-->
fine for performing chhath puja at yamuna ghat, kejriwal government hurt sentiments

यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर जुर्माना, केजरीवाल सरकार ने आहत की भावनाएं: चौ. अनिल कुमार

  • Updated on 10/30/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रदेश कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर यमुना किनारे पूजा न छठ पूजा न करने देकर भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार कहा कि अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोला कि यमुना के किनारों पर छठ पूजा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अनुमति नहीं दी है जबकि ऐसा कोई आदेश नहीं है। 
    चौ. अनिल कुमार ने कहा कि यूपी सरकार ने नोएडा के पास कालिंदी कुंज इलाके के यमुना तट पर जहां श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने की इजाजत दी है, वहीं दिल्ली में श्रद्धालुओं पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है, हालांकि डीडीएमए ने यमुना नदी के तट पर छठ पूजा के खिलाफ  कोई आदेश जारी नहीं किया है। 
      उन्होने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो राजनीतिक लाभ के लिए झूठा हिंदू धर्म का प्रचार करने का नाटक करते हैं, यमुना तट पर छठ पूजा से इसलिए रोक रहे हैं क्योंकि पानी ज्यादा प्रदूषित है और केजरीवाल को डर है कि जब पूर्वांचलवासी यहां पर पूजा करेंगे तो कही उनकी पोल न खुल जाए। अनिल कुमार ने आज यमुना की यूपी सीमा पर छठ पूजा घाटों का दौरा किया। उन्होंने दिल्ली में भक्तों की दुर्दशा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहराया, क्योंकि केजरीवाल पूर्वांचलियों को केवल वोट बैंक के रूप में मानते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.