Thursday, Mar 30, 2023
-->

चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएगा जिराफ, प्रशासन की तरफ से बनाया जा रहा है प्रपोजल

  • Updated on 11/2/2017

Navodayatimes

नई दिल्ली/ब्यूरो। दिल्ली चिड़ियाघर में जिराफ शोभा बढ़ाएगा। चिड़ियाघर प्रशासन जिराफ लाने की दिशा में प्रपोजल बना रही है। कोलकता, मैसूर आदि चिडियाघर में जिराफ हैं। दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि जिराफ लाने का प्रपोजल है। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जानवरों के आदान-प्रदान होते रहते हैं। चिडिया घर में 6 जिराफ थे, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आते थे। जिराफ बच्चों का सबसे पसंदीदा जानवर होता है।

डीजल डालकर दोस्त को जलाया जिंदा, शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा

जिराफ की बनावट ही दर्शकों को दूर से आकर्षित करती है। चिड़ियाघर ने बीते दिनों एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत राजस्थान से एक सियाल लाया है। चिड़ियाघर ने मंगलवार को अपना 59 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर चिड़ियाघर के अफसर और कर्मचारियों ने आपस में मिलकर केक काटा और स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया। इस दौरान चिड़ियाघर को और भी बेहतर करने पर जोर दिया गया।

चिड़ियाघर की निदेशक रेनू सिंह ने बताया कि 1 नवम्बर 1959 को चिड़ियाघर की नींव रखीं गई थी। प्रति वर्ष 1 नवम्बर को स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने केक काटकर इस कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया।चिड़ियाघर के प्रवक्ता रियाज खान ने कहा कि स्थापना दिवस पर एजुकेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यहां के कर्मचारियों को जानवरों और पक्षियों की नवीनतम जानकारियों से भी अवगत कराया गया।

कुमार विश्वास पर कार्रवाई होने के नहीं आसार , कुछ बोलने से बचने के दिए निर्देश

दिल्ली चिड़ियाघर में करीब 13 सौ पशु-पक्षी हैं। यहां रोज 5 से 7 हजार दर्शक आते हैं। छुट्टियों में दर्शकों की संख्या बढ़कर 25 हजार तक पहुंच जाती है। चिड़ियाघर में कई पुराने जानवर भी हैं। चिड़ियाघर में अभी हाल ही में एक बटरफ्लाई पार्क विकसित किया गया है। इसके अलावा मौसम अनुकूल फल-फूल के पौधे भी लगाए गए हैं। इस कारण चिड़ियाघर में पहले से अब अधिक रौनक देखने को मिल रही है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.