नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके दिल्ली में यमुना नदी तट के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी एक नोट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोगों के लिए छठ पूजा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी आधार पर दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।
डीडीएमए ने कोविड-19 के खतरे के लिहाज से 30 सितंबर को आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन कुछ दिन पहले कोरोना के घटते केस के बीच डीडीएमए ने छठ पर्व के सार्वजनिक आयोजन की मंजूरी दी थी।
डीडीएमए के अनुसार दिल्ली के लोग अब सार्वजनिक स्थलों पर छठ मन सकेंगे, लेकिन यमुना के किनारे छठ पूजा मनाने की अनुमति नहीं होगी। सरकार द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही छठ पूजा मना सकेंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए छठ पूजा का सार्वजनिक आयोजन किया जा सकेगा।
बागी MLA का आरोप- शिवसेना की पीठ में छूरा घोंप रही थी NCP
Kartik की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार पर आया सेलेब्स का दिल, Ranveer ने...
कैसे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सूरत पहुंचे बागी MLA, पढ़ें स्पेशल...
जर्मनी और UAE यात्रा के दौरान 15 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे...
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता के पुणे स्थित कार्यालय में की...
अपने ओपनिंग डे पर Jugjugg Jeeyo ने मारी बाजी, फिल्म ने कमाए इतने...
बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर Shahrukh ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर...
BSP ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन
आखिर क्यों kareena ने इस छोटी बच्ची को बताया कपूर खानदान की शान,...
गुजरात दंगों पर SC के फैसले के बाद अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, PM मोदी...