Saturday, Sep 30, 2023
-->
government-increased-the-minimum-wage-of-workers

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया श्रमिकों का न्यूनतम वेतन

  • Updated on 4/21/2023

-न्यूनतम मासिक वेतन में 500 रुपए की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में काम करने वाले लाखों श्रमिकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। श्रम मंत्री राजकुमार आनंद ने वीरवार को अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे महंगाई की मार झेल रहे श्रमिक वर्ग को राहत मिलेगी।

बढ़ाई गई न्यूनतम वेतन की नई दर के अनुसार अब कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 20,357 रुपए से बढ़ाकर 20,903 रुपए की गई है। 546 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अर्ध कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 18,499 रुपए से बढ़ाकर 18,993 रुपए कर 494 रुपए की बढ़ोतरी की है। वहीं, अकुशल मजदूरों के मासिक वेतन में 16,792 रुपए से बढ़ाकर 17,234 रुपए करते हुए 442 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई दरों से दिल्ली के सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। अब गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,499 से बढ़ाकर 18,993 रुपए कर दिया गया है, जिससे उनके मासिक वेतन में 494 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार मैट्रिक पास का और गैर-स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 20,357 से बढ़ाकर 20,903 रुपए कर उसमें 546 रुपए की बढ़ोतरी की है। वहीं, स्नातक कर्मचारियों और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 22,146 से बढ़ाकर 22,744 रुपए कर दिया गया है। इनके मासिक वेतन में सबसे अधिक 598 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

------

ऐसे बढ़ा न्यूनतम वेतन 

श्रमिक वर्ग        पहले          अब 

अकुशल श्रमिक 16,792       17,234

अर्ध कुशल श्रमिक 18,499     18,993

कुशल श्रमिक        20,357      20,903

गैर-मैट्रिक कर्मचारी 18,499     18,993

मैट्रिक पास कर्मचारी 20,357     20,903

स्नातक  या उससे अधिक 22,146        22,744 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.