नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आपातकाल बंदियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए सत्ता और सरकारी संपतियों का दुरुपयोग कांग्रेस ने किया। उस काले इतिहास को देखने और बताने की जरुरत है। समाचारों पर सेंसरशिप लागू कर दिया गया और आपातकाल की खबरें देने पर वालों के दफ्तरों की बिजली तक काट दी गई। इतना ही नहीं नसबंदी का दौर जबरन चलाया गया और इसकी चपेट में कई ऐसे युवकों की नसबंदी कर दी गई जिनकी शादी भी नहीं हुई थी। आदेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में सबसे गलत काम आपातकाल लगाकर किया। इसी कारण कांग्रेस आज भी जनता का विश्वास नहीं जीत पाई है। लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के लोगों ने जो संघर्ष किया उसकी जानकारी हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों को भी देते रहना चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता मोहन लाल गिहारा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि देश में जिस तरह आपातकाल लगाया गया उसकी जानकारी भी नई पीढ़ी को देना जरुरी है। जेलों में बंद लोगों के साथ कैसे बर्बरता की गई। उन्होने कहा कि हमे ऐसा समाज, लोकतंत्र बनाना है जिससे भविष्य में कोई भी सरकार आपातकाल न लगा पाए। विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि आपातकाल में लोगों को परिवार के सुखदुख में शामिल होने की इजाजत तक नहीं थी। जेल के एक कमरे में 20-20 लोगों को जानवरों की तरह बंद किया गया फिर से ऐसे हालात न बनें इसके हमें प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में रामभज, विजय खुराना, नंद किशोर और सुरजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।
भ्रष्टाचार, परिवार की बात कर PM ने अपने ही मंत्रियों, उनके पुत्रों पर...
निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्तखोरी नहीं : केजरीवाल
जनता गरीबी और महंगाई से त्रस्त नहीं होती तो आजादी के जश्न में चार...
भागवत ने स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर फहराया तिरंगा
नीतीश कुमार ने 20 लाख युवाओं को नौकरी, रोजगार देने का किया ऐलान
76वें स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी ने नारी शक्ति के सम्मान पर दिया जोर
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...