Sunday, Apr 02, 2023
-->
ima protested against the demand of giving justice to the family of the female doctor

महिला डॉक्टर के परिवार को न्याय देने की मांग को लेकर आईएमए ने जताया विरोध

  • Updated on 4/2/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजस्थान के दौसा में महिला डॉक्टर द्वारा खुदकुशी करने के मामले को लेकर शनिवार को भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशभर में विरोध जताया। एसोसिएशन की दिल्ली शाखा द्वारा अलग-अलग अस्पतालों के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला डॉक्टर के परिवार को न्याय देने और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के दिशा-निर्देशों को लागू करने की मांग की। इस संबंध में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रोहन कृष्णन ने कहा कि हम घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। महिला डॉक्टर का मानसिक उत्पीडऩ किया गया। जिस कारण उसे खुदकुशी तक करनी पड़ी। इस संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। बता दें एक महिला की डिलीवरी के दौरान ब्लीडिंग शुरु हो गई थी। इसके बाद महिला की जान चली गई। मृतक महिला के परिवाजनों ने अस्पताल के सामने शव को रखकर प्रदर्शन किया, जिसमेें पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी के चलत महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर  ली थी।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.