Thursday, Mar 30, 2023
-->
In hundreds of places on Dussehra, you demonstrated by burning Ravana of garbage

दशहरे पर सैंकड़ों जगह आप ने किया कूड़े के रावण जलाकर प्रदर्शन

  • Updated on 10/4/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली भर के 3500 स्थानों पर कूड़े के रावण जलाकर भाजपा शासित एमसीडी के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। आप विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राजेंद्र नगर के बुध नगर द्वार पर कूड़े का रावण जलाया। 
      इस दौरान पहले विधायक संझीव झा ने अपनी विधानसभा बुराड़ी स्थित नत्थू कॉलोनी के तिरंगा चौक पर कूड़े का रावण जलाया। इसके बाद विधायक आतिशी ने अपनी विधानसभा कालका जी स्थित आईजी कैंप में कूड़े का रावण जलाया।
      राजेंद्र नगर से विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से एमसीडी में शासन कर रही है। हर तरफ  कूड़ा-कूड़ा है। पहले ही तीन कूड़े के पहाड़ बनाने से भाजपा का मन नहीं भरा तो अब 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने जा रहे हैं। आज पूरी दिल्ली की जनता इक_ी हुई है और 3500 से ज्यादा जगहों पर कूड़े के रावण जला रहे हैं। यह एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन है जो हम भाजपा के कूड़े के खिलाफ कर रहे हैं। 
 

comments

.
.
.
.
.