Wednesday, Oct 04, 2023
-->
jnu-ranks-first-in-research-nationalism-vc

जेएनयू शोध, राष्ट्रवाद के मामले में पहले स्थान पर है: कुलपति

  • Updated on 9/8/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने वीरवार को कहा कि विश्वविद्यालय शोध के मामले में पहले स्थान पर है और राष्ट्रवाद में भी आगे है।  उन्होंने सभी भारतीयों को विकास और राष्ट्रवाद के रास्ते पर ले जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ²ष्टिकोण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।  पंडित ने विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जेएनयू शिक्षा, शोध और राष्ट्रवाद तीनों मामलों में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा, आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर, जेएनयू ने प्रधानमंत्री मोदी के बदलाव वाले दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह दृष्टिकोण सभी भारतीयों को विकास और राष्ट्रवाद के रास्ते पर ले जाने संबंधी है।  जेएनयू की कुलपति ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की स्मृति में एक ट्रिब्यूट वॉल के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा,  ट्रिब्यूट वॉल के माध्यम से, हम परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ते हैं। हम लोग, जिन्होंने हमारी आजादी को हल्के में लिया है, उन्हें महान नायकों को याद करना चाहिए। कृपया इन गुमनाम नायकों की भावना के अनुरूप स्वयं को राष्ट्र के लिए फिर से सर्मिपत करें। ट्रिब्यूट वॉल का निर्माण चक्र फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस मौके पर पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष एम्बलम आर. सेल्वम, लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी और चक्र फाउंडेशन के संस्थापक चक्र राजशेखर भी मौजूद थे।
-    

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.