Saturday, Sep 23, 2023
-->
Land received for Janakpuri-Majlis Park corridor, last hurdle removed

जनकपुरी-मजलिस पार्क कॉरीडोर के लिए मिली जमीन, आखिरी बाधा हुई दूर

  • Updated on 5/27/2023

नई दिल्ली, 27 मई (नवोदय टाइम्स): दिल्ली मेट्रो के जनकपुरी से मजलिस पार्क कॉरिडोर की बाधाएं आखिरकार दूर हो गई हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग से डीएमआरसी को केशोपुर में 2790 वर्ग मीटर भूमि ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। डीएमआरसी इसके लिए अप्रैल, 2019 से प्रयासरत था। 
       उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद चौथे चरण की इस लाइन के लिए डीएमआरसी 1852.3 वर्ग मीटर भूमि पर स्टेशन, स्टेशन कॉलम और प्रवेश-निकास का निर्माण कर सकेगा, जबकि 937.5 वर्ग मीटर की भूमि का इस्तेमाल स्टेशन के लिए अस्थायी आधार पर करेगा। डीएमआरसी ने दिल्ली सरकार से जमीन के लिए स्टेशन निर्माण के लिए शुल्क का प्रावधान किया था। इसके बावजूद विभाग की ओर से प्रस्ताव लंबित रहा और लाइन में चार वर्ष से अधिक की देरी हुई।
         जानकारी के अनुसार बाढं एंव सिंचाई विभाग व मेट्रो अधिकारियों के संयुक्त दौरे के बाद परियोजना आगे बढ़ सकी। उपराज्यपाल के पद भार संभालने के बाद कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति मिली है। इसमें मेट्रो के विभिन्न सेक्शन, जीपीआर, कॉलोनियों का पुनर्विकास, यूईआर का निर्माण, एम्स का पुनर्विकास, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, आईआईटी दिल्ली में भवनों का निर्माण, ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण और चिह्नित 78 सड़कों का चौड़ीकरण शामिल है। एलजी ने कई कार्यों के लिए चार वर्ष अधिक देरी होने पर अधिकारियेां को आड़े हाथ भी लिया है। 
 

comments

.
.
.
.
.