नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने भी दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अमर्यादित और सत्ता का दुरुपयोग बताया। दयानंद राय ने कहा कि ईमानदारी, नैतिकता और राजनीतिक शुचिता का हमेशा ढोल पीटने वाली आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के भीतर वीआईपी सुविधाएं उठा रहे हैं। इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि उनकी पार्टी बहुत बेशर्मी से उसका बचाव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग में लिप्त हैं। इस पर जनता के मन में यही आवाज उठती होगी कि क्या से क्या हो गए देखते-देखते। दयानंद राय ने कहा, वीडियो में मंत्री जेल नहीं पिकनिक का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। ऐसी घटना से जनता का विश्वास कमजोर होता है, लोकतंत्र को ठेस लगती है इसलिए सत्येंद्र जैन को इसके लिए दिल्ली और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं