नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह खुशनुमा मौसम के साथ शुरू हुई। न्यूनतम तपमान जहां सामान्य रहा वहीं अधिकतम तापमान सामन्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्लीवासियों की शुक्रवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम के लिए सामान्य है। वहीं अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पीतमपुरा में 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी यहीं पर सबसे ज्यादा दर्ज हुआ जो 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 189 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 211 और 182 दर्ज किया गया। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने...
राहुल गांधी बोले- भाजपा ‘दो हिंदुस्तान’ बनाना चाहती है जबकि...
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हथियार प्रशिक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर...
केशव प्रसाद मौर्य बोले- ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण...
ज्ञानवापी मस्जिद में मिला शिवलिंग, कोर्ट ने दिए जगह को सील करने के...
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आंधी बारिश के आसार, 3-4 दिन गर्मी...
तापसी पन्नू की Dhak Dhak का फर्स्ट लुक आउट, Dia Mirza संग बाइक राइड...
PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी ने लुंबिनी में रखी बौद्ध सांस्कृतिक...
बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ केजरीवाल, कहा- आजाद भारत का सबसे बड़ा...
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में कुएं के अंदर से मिला शिवलिंग, हिंदू पक्ष...