निगम ने शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में आयोजित की गई हर घर तिरंगा रैली
नई दिल्ली/टीम डिजिटल दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में शुक्रवार को रामनगर में उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस तिरंगा रैली में स्कूली छात्रों, नागरिकों, मंडोली रोड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों तथा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे का आह्वान किया और लोगो में भी इस अभियान से जुडऩे की उत्सुकता भी दिखी। उन्होंने बताया इस अभियान के तहत विभिन आरडब्लूए के पदाधिकारियों के साथ-साथ मार्केट एसोसिएशन के लोगो से भी सम्पर्क किया जा रहा है और उन सभी से अपील की रही है इस अभियान से जुड़े। उपायुक्त ने नागरिकों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और लोगों को अपने कार्यस्थल या घर पर ही कूड़े को अलग-अलग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने 8 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए
संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटों का धरना शुरू: टिकैत बोले, किसानों के...
सिसोदिया का शाह को पत्र, कहा- पता लगाएं किसने रोहिंग्या को फ्लैट देने...
बलात्कार के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की...
जम्मू-कश्मीर: मतदाता सूची में बाहरी लोगों के पंजीकरण को लेकर...
26/11 जैसी साजिश! महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध बोट पर मिले AK 47...
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, सेहत में कोई सुधार नहीं
Janmashtami 2022: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का...
नीतीश मंत्रिमंडल में दागियों को शामिल करने पर पार्टी में असंतोष, MLA...
जिसे सौंप गया था परिवार की जिम्मेदारी, वही दोस्त निकला सास-बहू का...