नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अब बेकार प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा नहीं बनेगा। हाल में आईआईटी दिल्ली की रिसर्च टीम को बेकार प्लास्टिक से डीजल तैयार करने में पहली सफलता प्रदान हुई। आपको बता दे यह दुनिया का चौथा प्लांट है, जहां प्लास्टिक से डीजल के साथ कई तरह के पेट्रो प्रोडक्ट तैयार किये जाएंगे। वैज्ञानिको का कहना है इस प्लांट की मदद से आसानी से डीजल बनाया जाएगा जो वाहनों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भी इस्तेमाल किया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि ऐसे प्लांट को देश के कई राज्यों में लगाया जाएगा।
मालूम हो इस समय प्लास्टिक एक चुनौती बन गया है, जो पर्यावरण के साथ जीवजंतुओं के लिए भी काफी खतरनाक बना हुआ है। लगाए गये प्लांट से अभी तक एक किलो वेस्ट से फिलहाल 750 एमएल डीजल तैयार किया गया है।
कारोबार के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में आया बड़ा उछाल, सेंसेक्स 39,100 के पार
मेक इन इंडिया थीम के तहत इस शोध के लिए IIT दिल्ली और DRDO प्रोजेक्ट को पैसा मुहैया करवा रहे हैं। आईआईटी दिल्ली के तीसरे इंडस्ट्री डे पर ग्रीन एनर्जी थीम के तहत रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग ने वेस्ट प्लास्टिक से डीजल बनाने के शोध को प्रस्तुत किया है। लाइव डेमो में बेकार प्लास्टिक से डीजल बनाकर भी दर्शाया गया।
जल्द ही पूरा होगो शोध कार्य PHD रिसर्च स्कॉलर उमा द्विवेदी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की बात कह चुके हैं। उनका मानना है हम सभी को प्लास्टिक के प्रयोग पर खुद ही रोक लगानी होगी। बेकार प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान से बचाने के उद्देश्य से इस शोध पर काम शुरू किया गया था और सफलता भी मिली।
रेस्तरां मालिकों के विरोध के बाद NRAI ने गोल्ड स्कीम को लेकर जोमैटो को दी चेतावनी
बताया जा रहा है कि एक किलो बेकार प्लास्टिक से करीब 750 एमएल डीजल बना सकती है। शोध का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस मशीन से कैटलिस्ट नामक केमिकल मिलाकर डीजल तैयार किया जाता है। एक लीटर डीजल तैयार करने में अभी करीब लगभग 45 रुपये का खर्चा आ रहा है। फिलहाल उसके प्रयोग से जो डीजल तैयार किया जा रहा है उसकी शुद्धता 70 फीसदी है। बाजार में उपलब्ध डीजल जैसी गुणवत्ता लाने के लिए अनुमन साल का समय लग सकता है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
साल 2020 में मास्को में सबसे ज्यादा ट्रैफिक तो भारत के 3 शहरें भी...
अर्नब के व्हाट्सऐप चैट को लेकर राहुल गांधी ने भी साधा मोदी सरकार पर...
आखिर कहां फंसा पेंच नीतीश कैबिनेट के विस्तार में, क्या है BJP की ...
किरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री...
संसद कैंटीन में भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म, बढ़ेंगी कीमतें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें
यूपी MLC चुनावः 10 सीटों पर BJP तो 2 सीटों पर SP का जीत तय,कांग्रेस...
सुभाष चंद्र बोस के जयंती को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, पराक्रम दिवस...
AAP MLA सोमनाथ भारती ने जेल से रिहा होने के बाद योगी सरकार पर निकाली...
प. बंगाल: CM ममता बनर्जी ने बोला हमला, कहा- नक्सलियों से कहीं ज्यादा...