Tuesday, Sep 26, 2023
-->
People were worried because of the dust storm, now the heat is going to blow

धूल भरी आंधी चली लोग हुए परेशान, अब लू चलने वाली है

  • Updated on 4/26/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में अब लू चलने वाली है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिल्ली में 28 अप्रैल से लू चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं सोमवार को चली धूल भरी आंधी ने करीबन एक घ्ंटे तक लोगों को भारी परेशानी दी। मौसम विभाग ने लू यानी हीट वेव के मद्देनजर 28 से 30 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
        दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी  सफर के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में आज रही है। 
           वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे जहां 233 था वहीं पूरे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 209 दर्ज किया गया। दिल्ली के साथ-साथ आज फरीदाबाद-240, ग्रेटर नोएडा-212 और गुरूग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 270 रहा। मौसम जानकारों ने बताया कि अगर दिन में धूल भरी आंधी चलती तो पीएम10 में भारी वृद्धि हो सकती थी। 
 

comments

.
.
.
.
.