नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक उम्मीदवार होंगे। यह ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की हालत पर फिल्म बनेगी भाग बीजेपी भाग कयोंकि एमसीडी चुनाव के बाद अब भाजपा नेता विधानसभा उपचुनाव से भी भाग रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता से उन्होने कहा कि आप आइए और दुर्गेश पाठक का सामना कीजिए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता कह रहे कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के सामने हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गाए दोनों चुनाव से भाग गए हैं। भाजपा केजरीवाल मॉडल और सीएम अरविंद केजरीवाल के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाती है। भाजपा के सूरमा जो दिल्ली में पोल खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद ही खुल गई है। इनमें एक दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दूसरे बग्गा हैं, यह दोनों लोग चुनाव से भाग गए हैं। उन्होंने दावा किया कि राजेंद्र नगर में आदेश गुप्ता और बग्गा चुनाव लडऩे से ही भाग गए। मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि सुबह से लेकर रात में सोते समय तक खाली आप दिनरात बोलते हैं, फर्जी, निराधार आरोप लगाते हैं, अब आप चुनाव से क्यों भाग रहे हैं। आप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक हैं, आइए चुनाव लडिय़े। इसलिए मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को यह चुनौती देता हूं कि आप भागिए नहीं आइए राजेंद्र नगर से चुनाव लडि़ए। वहां पर चुनाव लड़के दिखाइए।
नए IT Rules में सरकार के कुछ सामग्री को ‘ब्लॉक’ करने के आदेश को...
GST को लेकर कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार को गरीबों की नहीं, कसीनो की...
CIC ने ‘एकदम गलत’ उत्तर देने पर दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
TMC की मांग - उदयपुर हत्याकांड, आतंकवादी के ‘‘भाजपा से संबंध’’ की...
लालू यादव को लेकर पीएम मोदी ने RJD नेता तेजस्वी से फोन पर की बात
केजरीवाल का आरोप - दिल्ली को पूर्ण केंद्रशासित राज्य बनाने की चर्चा,...
आतंकी तालिब हुसैन शाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, उठाए...
पंजाब में नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, अमन अरोड़ा को मिला शहरी विकास
राहुल गांधी के बयान का मामला: टीवी एंकर को छत्तीसगढ़ की बजाए यूपी...
योगी सरकार के 100 दिन के मौके पर अखिलेश यादव ने तबादलों पर सवाल उठाए