Sunday, May 28, 2023
-->
somnath-bharti-became-the-vice-chairman-of-delhi-jal-board

सोमनाथ भारती बने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष

  • Updated on 3/11/2023

नई दिल्ली। आप विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले आप विधायक सौरभ भारद्वाज दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। सोमनाथ भारती मालवीय नगर से विधायक हैं। विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। इससे पहले वह 49 दिनों की पहली आप सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला व संस्कृति मंत्री रह चुके हैं।

बता दें कि सौरभ भारद्वाज के मंत्री बनने के बाद दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया था। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जल बोर्ड को लेकर कई सारे सपने हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में उम्दा काम किया है और अब हम दोनों मिलकर मुख्यमंत्री के जल बोर्ड से संबंधित हर सपने को पूरा करने में जान लगा देंगे। 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.