नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज लव कुश राम लीला में गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाई। इस मौके पर उन्होने कहा कि गुरु वशिष्ठ की उत्पत्ति का वर्णन पुराणों में विभिन्न रूपों में मिलता है। कहीं ये ब्रह्मा जी के मानस पुत्रए कहीं मित्रावरुण के पुत्र और कहीं अग्नि पुत्र कहे गये हैं। आदेश गुप्ता ने कहा जब महर्षि वशिष्ठ के पिता ब्रह्माजी ने इन्हें मृत्युलोक में जाकर सृष्टि का विस्तार करने तथा सूर्य वंश का पौरोहित्य कर्म करने की आज्ञा दीए तब इन्होंने पौरोहित्य कर्म को अत्यन्त निन्दित मानकर उसे करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। ब्रह्मा जी ने इनसे कहा इसी वंश में आगे चलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अवतार लेंगे और यह पौरोहित्य कर्म ही तुम्हारी मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। फिर इन्होंने इसके बाद मानव शरीर में आना स्वीकार किया। गुरु वशिष्ठ ने सूर्यवंश का पौरोहित्य करते हुए अनेक लोक कल्याणकारी कार्यों को सम्पन्न किया। इन्हीं के उपदेश के बलपर भगीरथ ने प्रयत्न करके गंगा नदी को हम लोगों के लिये सुलभ कराया। दिलीप को नन्दिनी की सेवा की शिक्षा देकर रघु जैसे पुत्र प्रदान करने वाले तथा महाराज दशरथ की निराशा में आशा का संचार करने वाले गुरु वशिष्ठ ही थे।
नये संसद भवन के उद्घाटन से पहले बढ़ाई गई नई दिल्ली की सुरक्षा
ब्रेस्ट मिल्क से बनी कॉफी सर्व करेगा ये कैफे, प्रचार के बाद सोशल...
5 डोर वाली महिंद्रा थार एसयूवी की लॉन्चिंग हुई पोस्टपोंड, अब अगले...
नीति आयोग की बैठक का बॉयकाट, BJP ने पूछा- मोदी विरोध में कहां तक...
Satya Prem Ki Katha का फर्स्ट सॉन्ग 'नसीब से' Out, कार्तिक-कियारा की...
Special report: आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है नया संसद भवन, जानें और...
अधिकारी ईमानदारी, मेहनत से करें काम, उन्हें कोई छू नहीं सकता: वीके...
यासीन मलिक को मृत्युदंड दिलाने के लिए एनआईए उच्च न्यायालय पहुंचा
सेवा विभाग की महिला अधिकारी ने AAP के मंत्री से जताया खतरा, मांगी...
Cannes 2023: व्हाइट परी बन Anushka ने कान्स में किया डेब्यू, खूबसूरती...