Tuesday, Jun 06, 2023
-->
Street vendors organized tricolor yatra

रेहड़ी पटरी वालों ने आयोजित की तिरंगा यात्रा

  • Updated on 8/13/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अमृत महोत्सव का त्यौहार बड़े हो या छोटे हर तबके के लोग धूमधाम से मना रहे हैं। एम्स अस्पताल के बाहर मरीज और उनके तीमारदारों ने भी अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकालकर देश भक्ति के गीत गाए। 
     सड़क के फुटपाथ पर रेहड़ी पटरी, छोटे दुकानदारों के संगठन मानव अधिकार कल्याण संस्थान ने शनिवार को सफदरजंग अस्पताल के बाहर अमृत महोत्सव मनाया और इसमें सभी दुकानदार तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा एम्स से शुरू हुई और गोल चक्कर पर जाकर संपन्न हुई। 
      संस्था के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव अनिल बख्शी, उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। रेहड़ी पटरी दुकानदारों ने संकल्प लिया कि हम भारत की प्रगति में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएंगे और देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे। 
 

comments

.
.
.
.
.