Monday, Sep 25, 2023
-->
taking-loan-can-be-expensive-once-again-repo-rate-may-increase

लोन लेना एक बार फिर महंगा हो सकता है बढ़ सकती है रेपो रेट 

  • Updated on 4/4/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वित्तीय वर्ष की पहली बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। महंगाई की दर अभी भी 6 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में महंगाई दर को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक एक फिर रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का फैसला ले सकता है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू हो रही है, 6 अप्रैल को रिजर्व बैंक अपना निर्णय लेगा।  
       यह जानकारी देते हुए बैंक व्यवस्था के जानकार अश्वनी राणा ने संभावना जताते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की एक और बढ़ोतरी का फैसला कर सकता है। आरबीआई मई 2022 से अभी तक 250 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट में इजाफा कर चुका है। अभी रेपो रेट 6.50 प्रतिशत है।
      उन्होने कहा कि रिजर्व बैंक काफी कोशिश करने के बाद भी महंगाई पर पूरी तरह से काबू नहीं कर पा रहा है, और बार बार रेपो रेट में वृद्धि करने से लोन लेने वाले लोगों को महंगाई की मार के साथ-साथ  लोन की किश्त में बढोतरी को भी झेलना पड़ता है। बैंकिंग वॉएस के संस्थाप अश्वनी राणा ने कहा, रिजर्व बैंक को रेपो रेट में ज्यादा वृद्धि की जगह दूसरे रास्तों से महंगाई को रोकने की कोशिश करनी चाहिए। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.