नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी में वीरवार को सुबह तेज धूप खिली और दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग ने वीरवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। राजधानी के मौसम के लिए अधिकृत सफदरजंग वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि यह बुधवार के मुकाबले ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी की हवा में नमी का स्तर अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज हुआ। राजधानी के अन्य इलाकों की बात करें तो सभी केंद्रो पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नजफगढ़ इलाके में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और पीतमपुरा में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का आसमान मुख्यरूप से साफ रहेगा। इसे साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस व 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा सकता है। तापमान मीटर स्थान अधिकतम तापमान नजफगढ़ 40 डिग्री सेल्सियस स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स 39.8 डिग्री सेल्सियस पीतमपुरा 39.8 डिग्री सेल्सियस पूसा 39.2 डिग्री सेल्सियस
ममता बोलीं- नफरत फैलाने वालों को छू तक नहीं रही BJP, सच बोलने वालों...
गोवा विधानसभा के 1963 से 2000 तक के रिकॉर्ड नष्ट हो चुके हैं: CM...
PM Modi के बाद अब अटल बिहारी बाजपेयी पर बनेगी फिल्म, इस खास मौके पर...
Koffee with Karan 7: सेलेब्स ने सामने गिड़गिड़ाते दिखे Karan Johar,...
महाराष्ट्रः बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा- मेरे साथ 50 विधायक
Big B की गाड़ी देख इस सुपरस्टार ने विंडो पर किया Knock, वायरल हो रही...
G-7 Summit: PM मोदी ने बोरिस जॉनसन से लेकर बिडेन तक सबको दिए शानदार...
Phone Bhoot Poster: मजेदार अंदाज में दिखें कैटरीन, ईशान और सिद्धांत,...
Priyanka Chopra Sona Home: प्रियंका ने शुरू किया नया बिजनेस, अब आपके...
जर्मनी में G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद PM मोदी UAE रवाना