Friday, Jun 09, 2023
-->
two-ministers-are-in-jail-and-the-chief-minister-is-preaching-on-the-issue-of-corruption-virendra

दो मंत्री जेल में हैं और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उपदेश दे रहे हैं: वीरेंद्र सचदेवा 

  • Updated on 3/23/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि फर्जी पोस्टर लगाने के मामले में आम आदमी पार्टी की पोल खुलने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बौखलाए हुए हैं। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अधिकार सबको है पर उस राजनीतिक विरोध को करते हुए नाम लिखना कानूनी तौर पर जरूरी है। 
     उन्होने कहा अरविंद केजरीवाल कोई भी संवैधानिक नियम नहीं मानते हैं और इसलिए आज फर्जी पोस्टर मामले में प्रिंट लाइन लिखने के कानूनी नियम तोडऩे के बाद गलती स्वीकारने की बजाए केजरीवाल आज अपने पोस्टरों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से कर रहे हैं जो निंदनीय है। उन्हें ये नहीं मालूम कि स्वतंत्रता सेनानी जब पोस्टर लगाते पकड़े जाते तो अंग्रेज उन पर एफ आईआर नहीं करते थे सीधी गिरफ्तारी करते थे और उसे राजद्रोह का मुकदमा मान कर सजा देते थे।
       वीरेंद्र सचदेवा ने कहा अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार पर बोलते हुए देखकर दिल्ली वाले हैरान हैं। अजीब बात है कि एक मुख्यमंत्री जिसके दो मंत्री आज भ्रष्टाचार में जेल में हैं वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देश को उपदेश दे रहा है। वह स्थापित रुप से एक गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कम नहीं हैं। पंजाब धीरे-धीरे सुलग रहा है, आतंकवाद, अलगावाद सर उठा रहे हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री राजनीतिक टूरिज्म में व्यस्त हैं, जिसे देखकर पंजाब ही नहीं देश भर की जनता हैरान है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.