Sunday, Mar 26, 2023
-->
villagers-angry-on-serving-notice-on-cow-buffalo-rearing

गाय, भैंस पालन पर नोटिस थमाने पर नाराज ग्रामवासी 

  • Updated on 10/5/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली देहात के गावों में गाय और भैंस के पालन पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली नगर निगम के रवैए पर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसे किसान विरोधी और हिटलर शाही करार दिया है। टीकरी, हिरनकूदना गावों के किसानों ने बताया कि गौवंश की हितैषी बनने वाले राजनीतिक दल अब इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। 
      किसानों ने कहा कि जहां पर मवेशियों को रखा जाता है उन्हें सील किया जा रहा है। इससे किसानों के सामने आजीविका चलाने का संकट पैदा हो गया है। गावों के लोग यह काम सैंकड़ों वर्षों से करते आ रहे हैं जिससे उनको आमदनी होती है और लोगों को शुद्ध दूध तथा घी भी मिलता हैए लेकिन ऐसा करके भाजपा  उन्हें पंगु बना रही है।
       उन्होंने दिल्ली नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस बारे में ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए दिल्ली का मतलब सिर्फ  सिविक सेंटर ही है जबकि वह इस बात को भूल रही है कि दिल्ली देहात में 364 गांव है जहां किसान खेती बाड़ी कर दिल्ली की अर्थ व्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। 
      मुंडका गांव के कांग्रेसी नेता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि राजधानी में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है जबकि गाय पालन पर तरह तरह की पाबंदी है। उन्होंने कहा कि जिस गौ माता का नाम और नारा लगाकर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थीए अब उसी गौ माता का तिरस्कार किया जा रहा है जो भाजपा की करनी तथा कथनी को बताता है। हालंाकि निगमकर्मियों ने नोटिस पर कहा कि यह नोटिस अवैध डेयरी के लिए दिए जा रहे हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.