Thursday, Sep 28, 2023
-->
Why did the farmers of Delhi sit on indefinite dharna, BJP leaders joined

दिल्ली के किसान क्यों अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे , भाजपा नेता हुए साथ

  • Updated on 2/10/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के किसान बुधवार से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर अपने अधिकारों के लिए अनिश्चितकालिन धरने पर बैठ गए हैं। पिछले 36 घण्टों से बैठे किसान अपनी पहचान जानने के लिए केजरीवाल से लगातार सवाल कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने 
कहा कि मुख्यमंत्री चुनावी पर्यटन एवं भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं और उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। 
    आज भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान और केजरीवाल दोनों ही विपरीत शब्द हैं। सरकार ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया और इन्हें ये भी पता नहीं होगा कि दिल्ली में कौन-कौन से गांव हैं तो ये किसानेां का दर्द क्या समझेंगे। उन्होने कहा कि जो किसान यहां के मूल निवासी हैं और जिनकी जमीन पर दिल्ली बसी है, लेकिन जब भी कोई विकास की बात हो तो इनका नम्बर सबसे आखिरी में आता है क्योंकि कांग्रेस हो या आप सरकार दोनों के अनुसार दिल्ली में अब कोई किसान बचा ही नहीं है। 
       प्रवेश साहिब सिंह ने 12 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे किसानों से कहा कि दिल्ली में जो-जो काम केजरीवाल ने किसानों के लिए नहीं किया है, वह सभी दूसरे राज्यों में चुनावी वायदे कर किसानों का हमदर्द बनने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत को बधाई देते हुए कहा कि यह अनिश्चितकालिन विरोध प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि केजरीवाल कितने ढोंगी हैं। आज प्रदेश के गांव देहात में स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, आईपी यूनिवर्सिटी, सड़कें बनी, गांव का लाल डोरा बढ़ा तो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के कार्यकाल में हुए उसके बाद कोई काम दिल्ली में नहीं हुआ। किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, मोर्चा महामंत्री अनूप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी ने भी किसानों को संबोधित किया। 

comments

.
.
.
.
.