नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने भाजपा शासित नगर निगमों से एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में उनके द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकर ने पत्र भेजकर तीनों नगर निगमों से कहा कि एक अप्रैल से अभी तक का सारा डाटा दें।
अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देेते हुए कहा कि दिल्ली में शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी व जनकपुरी सहित विभिन्न हिस्सों में तीनों नगर निगमों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया हुआ है। इसे लेकर जनता परेशान है और इन परेशान लोगों के साथ आप सरकार खड़ी है। भाजपा के इस अभियान का आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध जारी रहेगा।
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी और उनसे भाजपा शासित नगर निगमों के अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने को कहा था। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियान 63 लाख लोगों को बेघर कर देगा और यह स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ी तबाही होगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया था।
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध