Tuesday, Oct 03, 2023
-->
will give ration expenses to the families of mundka fire victims

मुंडका अग्निकांड पीडि़तों के परिवारों को देंगे राशन खर्च

  • Updated on 5/19/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुंडका के भयानक अग्निकांड में तबाह हुए परिवारों को सरकारी सहायता बेशक औपचारिकताओं के पूरे होने के बाद मिले लेकिन उनकी मदद के लिए अब हाथ बढऩे लगे हैं। एक गैर सरकारी संगठन ने अग्निकांड पीडि़त परिवारों को दो साल तक का राशन खर्च देने का ऐलान किया है। 
         प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष व आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था प्रतिमाह 5000 रूपये हर परिवार को देगी। कुछ परिवारों में कमाने वाला कोई नही बचा है। ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं ताकि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। अभी ऐसे पांच परिवार मिले हैं और उन्हें दो साल तक राशन खर्च दिया जाएगा। इन परिवारों की संख्या बढ़ेगी तो उसी के अनुसार उनकी मदद भी की जाएगी। 
       उन्होने कहा कि आओ साथ चलें संस्था ने सभी पीडि़तों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है और परिवारों तक विभिन्न तरीकों से मदद पहुंचाई जा सके इसके लिए पूरी टीम जुटी हुई है। मुंडका के भयानक अग्निकांड में 27 लोगों की जान चली गई थी। कई परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। उनका सबकुछ जलकर खाक हो गया। विष्णु मित्तल ने कहा कि ऐसी विपत्ति में समाज का साथ खड़े होना जरूरी है। 
 

comments

.
.
.
.
.