Thursday, Sep 28, 2023
-->
world world earth day campaign launched against plastic

विश्व विश्व पृथ्वी दिवस प्लास्टिक के खिलाफ  चलाया गया अभियान

  • Updated on 4/22/2022

विश्व विश्व पृथ्वी दिवस प्लास्टिक के खिलाफ  चलाया गया अभियान

नई दिल्ली/टीम डिजिटल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने विश्व पृथ्वी दिवस  पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ  अभियान चलाया  और प्लास्टिक मुक्त घोषित किये गये बाजारों में भी बड़े स्तर पर जन जागरूकता कायज़्क्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही बाजारों में स्थापित किये गये विकल्प स्टोर का भी प्रचार किया गया, इन विकल्प स्टोर पर कपड़े के थैले उधार लिये जा सकते है।  दक्षिणी निगम  द्वारा विभिन्न मॉल, मुख्य बाजारों में एलइडी स्क्रीन पर शार्ट फिल्म प्रदर्शित की गई और नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिये प्रेरित किया गया। बस शेल्टर पर भी  विज्ञापनों के द्वारा ऐसे संदेश दिये गए। 
मध्य जोन में विश्व पृथ्वी दिवस पर ओखला मंडी, सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर और डिफेंस कॉलोनी में  नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किये गए। इस दौरान उल्लंघनकतार्ओं के खिलाफ  70 चालान किये गये और 90 किलों प्लास्टिक थैलियां जब्त की गई। जोनल कार्यालय में वाहन मुक्त दिन घोषित किया गया तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी सार्वजनिक  परिवहन या साईकिल का प्रयोग करके ही कार्यालय पहुंचे। लोधी होटल और मूलचंद अस्पताल को जीरो गार्बेज इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट दिया गया। अंबेडकर स्टेडियम में स्कूली बच्चों व स्वच्छता सैनिक को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलवायी गई। लाजपत नगर में सेल्फी पॉइन्ट बनाया गया और स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी तरह निगम के नजफगढ़, पश्चिम व दक्षिण जोन में भी प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। 
  सदर बाजार में भी मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस मनाया 
पृृथ्वी दिवस के अवसर पर दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए सदर बाजार क्षेत्र में मार्केट एसोसिएशन के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर पूर्व महापौर  जय प्रकाश ने नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए शपथ दिलाई और नागरिकों को सामान ढोने के लिए कपड़े के थैलों वितरित किए।   जय प्रकाश ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग इस हद तक बढ़ गया है कि अब इस से प्रदूषण बढ़ रहा है जो कि स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। इसलिए यह समय है कि हमें प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए विशेष रूप से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.