नई दिल्ली (ब्यूरो)। रियो ओलंपिक में देश के लिए दो पदक जीतने वाली साक्षी मलिक और पीवी सिंधु को उत्तरी दिल्ली नगर निगम भी सम्मानित कर सकता है।
दोनों खिलाडिय़ों के नाम पर इंडोर स्टेडियम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। आसफ अली रोड पर स्थित महिला हाट को इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। यह हाट काफी समय से बंद पड़ा है।
मौजूदा समय में इस जगह को निगम ने सामाजिक संस्था फिक्की को दिया है। वह भी इसे नहीं चला पा रहा है। निगम की जगह का सही ढंग से इस्तेमाल हो, इसके लिए यहां पर इंडोर स्टेडियम बनाया जा सकता है।
निगम में सिटी जोन के चेयरमैन आले मोहम्मद ने महापौर डॉ. संजीव नैय्यर को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि दोनों खिलाडिय़ों के सम्मान में महिला हाट की जगह इंडोर स्टेडियम बनाया जाना चाहिए। क्योंकि, इस समय वहां पर कोई गतिविधि नहीं हो रही है।
इंडोर स्टेडियम को लेकर महापौर का कहना है कि फिलहाल उनके पास इस आशय का पत्र नहीं आया है। अगर, इस तरह की कोशिश हुई है, तो यह अच्छी बात है। चिट्ठी मिलते ही इस पर विचार किया जाएगा।
साक्षी मलिक का विधान सभा में स्वागत
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक का मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में स्वागत किया गया। साक्षी के साथ उनके माता-पिता और कोच भी मौजूद थे। स्पीकर रामनिवास गोयल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साक्षी व उनके परिजनों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
साक्षी व उनके परिजन विधानसभा के विशिष्ट दर्शक दीर्घा में करीब आधे घंटे तक बैठे रहे। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष ने उनकी उपलब्धियों की जमकर तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें…
PM मोदी ने उठाया झाड़ू, लोगों ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा
खैरा की गिरफ्तारी के बीच सिद्धू बोले- ‘इंडिया' गठबंधन ‘ऊंचे पहाड़'...
मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बसपा कार्यकर्ताओं की दिया जीत...
चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है: CEC राजीव...
अतीक, उसके भाई की हत्या में पुलिस की कोई गलती नहीं : यूपी सरकार की...
पंजाब में कांग्रेस विधायक खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा...
GST संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये के पार
उत्तराखंड की जीडीपी दोगुना करने में मददगार बनेगी इन्वेस्टर समिट :...
वनडे विश्व कप में दमखम के साथ उतरेगी टीम इंडिया, मध्यक्रम में कमजोर...
रिलायंस की गैस के दाम 18 फीसदी घटे, CNG, PNG के लिए सप्लाई की कीमत...