नई दिल्ली, (ब्यूरो): संत निरंकारी मंडल की प्रमुख एवं निरंकारी सद्गुरू माता सविंदर हरदेव ने कहा कि ईश्वर प्रदत्त अमूल्य मानव जीवन का परम लक्ष्य ब्रह्मानुभूति है। ब्रह्मज्ञान के उपरान्त मानव का आध्यात्मिक पहलू सुदृढ़ हो जाता है। जीवन के प्रत्येक पहलू में मानव ईश्वर को प्राथमिकता देने लगता है। लिहाजा, मानव को आध्यात्मिक जागृति प्रदान करना ही निरंकारी मिशन का मुख्य उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें-सावधान! मां लक्ष्मी की पूजा करते वक्त कभी न करें ऐसी गलती
निरंकारी सद्गुरु माता सविंदर हरदेव बुराड़ी में 69वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन भक्तों को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर देश व विदेश से हजारों श्रद्धालु भक्त पहुंचे हैं। सद्गुरू माता ने कहा कि संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिकता का मिशन है। ब्रह्मज्ञान का मिशन है। ब्रह्मज्ञान के द्वारा हमें समझाया गया है कि कण-कण में, सर्वत्र निरंकार प्रभु व्याप्त है।
जब मानव जीवन में ईश्वर को प्राथमिकता देता है, तो उससे किसी भी प्रकार कोई गलत कार्य नहीं हो सकता है और न ही वह किसी का बुरा कर सकता है। लिहाजा, मिशन की शिक्षाओं व आदर्शों को फैलाने की नितांत आवश्यकता है। इस प्रकार इंसान, इंसान के समीप आ सकेगा और परस्पर प्यार को बढ़ावा मिलेगा। सद्गुरू सविंदर हरदेव ने कहा कि यही शिक्षा थी सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह की जिस पर पिछले दो दिनों से प्रकाश डाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें- इन पेड़ों की पूजा करने से मिलता है नौकरी में प्रमोशन, पढ़ें
निरंकारी सद्गुरू ने मिशन के अनुयायियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि मिशन की शिक्षाओं को जीवन में अंगीकार करने की आवश्यकता है, जिससे आचरण द्वारा मिशन की विचारधारा का प्रचार हो सके। इन्हीं शिक्षाओं पर आधारित जीवन जी कर जब समाज में विचरण करेंगे तो अवश्य ही लोग सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि इनका जीवन हमसे अलग क्यूं है, इनके पास क्या वस्तु है जो इसको अलग बना रही हैै? प्रभावशाली जीवन ही मिशन के बारे में जानने की उत्सुकता पैदा कर सकता है।
समाज के उत्थान के लिए मिशन जारी
समाज के उत्थान के लिए मिशन द्वारा निरंतर किए जा रहे अनेकों समाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए सद्गुरू माता ने कहा कि रक्तदान, वृक्षारोपण, सफाई अभियान, एकत्व के लिए दौड़, प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य इत्यादि में मिशन हमेशा अग्रणी रहा है, जिसके लिए दुनिया भर में मिशन की सराहना की गई है। इसके लिए मिशन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं।
ये भी पढ़ें-घर में पूजा का सही स्थान कहां होना चाहिए, जानिए
समागम के खुले सत्र में अखिल भारतीय मानव अधिकार कौन्सिल, स्वतंत्रता एवं समाजिक न्याय के अध्यक्ष डॉ.एंथनी राजू, ने सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज द्वारा मानवता एवं विश्व-बन्धुत्व के लिए दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अॅवार्ड प्रदान करने की घोषणा की।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए रवाना हुए Shahid और Mira, बॉलीवुड से...
B'day Spl: फिल्मों से पहले Abhishek करते थे ये काम, पिता के सपोर्ट...
आईजीआई के चौथे रनवे पर छाया रूस यूक्रेन युद्ध का साया
अडानी के FPO वापस लेने से देश की छवि पर असर नहीं: सीतारमण
अब ‘अग्निवीर' भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी...
VIDEO: अपनी दुल्हनिया को लेने निकले Sidharth Malhotra, ब्लश करते नजर...
स्पेन में सिख फुटबॉलर से बदसलूकी, रेफरी ने पटका उतारने को कहा
'पठान छोड़ एन एक्शन हीरो देखें', फैन के इस ट्वीट पर Ayushman ने...
World Cancer Day 2023: कैंसर को मात दे चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स,...
शालीन भनोट की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur करने जा रही हैं शादी, इस महीनें...