Saturday, Sep 23, 2023
-->
ganesh-chaturthi

Ganesh Chaturthi: इस बार की गणेश चतुर्थी है बेहद खास, वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का है उत्तम मौका

  • Updated on 9/19/2023

Ganesh Chaturthi: आज 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। माना जाता है कि इन दिनों बप्पा धरती पर आकर भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस दौरान किए गए पूजा-पाठ, मंत्र जाप और उपायों का अधिक लाभ मिलता है। गणपति बप्पा भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं। शास्त्रों के अनुसार इन दिनों वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बहुत से शुभ योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं:

कहते हैं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोना, चांदी, कार और भूमि लेना बहुत ही लाभदायक साबित होता है। वर्ष 2023 में गणेश चतुर्थी पर बहुत से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। जिसमें सोना, चांदी, कार और भूमि खरीदने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस समय में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक लाभ देती है। पंचांग के अनुसार आज के दिन स्वाति, विशाखा नक्षत्र और रवि योग का संयोग बन रहा है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में ही बप्पा का जन्म हुआ था।

आज का दिन कई मायनों में खास है लेकिन अकेले चतुर्थी के दिन ही नहीं बल्कि 20 से 27 सितंबर के दौरान ऐसे बहुत से मुहूर्त बन रहे हैं। जिस बीच शॉपिंग करना बहुत शुभ होगा। नए बिजनेस की शुरुआत, घर, वाहन, ज्वेलरी, प्रॉपर्टी खरीदना और भी बहुत से काम इन दिनों किए जा सकते हैं।

Ganesh Utsav vehicle purchase time गणेश उत्सव वाहन खरीदी मुहूर्त

20 सितंबर 2023- 2.59 पी.एम से 6.09 ए.एम 21 सितंबर तक

21 सितंबर 2023- 6.09 ए.एम से 2.14

25 सितंबर 2023- 11.55 ए.एम से 05.00 ए.एम 26 सितंबर तक

27 सितंबर 2023- 6.12 ए.एम से 10.18 पी.एम

 

सनातन धर्म में पार्वती नंदन को प्रथम पूजनीय माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले इनकी पूजा की जाती है। इस वजह से इन दिनों खरीदारी करने से गणपति जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2023- 06:09 ए.एम से 3.35 पी.एम

22 सितंबर 2023- 03.34 पी.एम से 06.10 ए.एम, 23 सितंबर

28 सितंबर 2023- 06:12 ए.एम से 01.48 ए.एम 29 सितंबर

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.