नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कुछ खट्टी और मीठी यादों को लेकर 2020 खत्म होने जा रहा है और हम सभी नए साल 2021 में चंद दिनों बाद प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 2020 की बुरी यादों को मिटाते हुए 2021 में खुशी की ओर अपना पहला कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लाकर आप अपने परिवार को फायदा पहुंचा सकते हैं।
लघु नारियल
नारियल को बेहद शुभ माना जाता है। हर शुभ काम से पहले नारियल को फोड़ा जाता है। ऐसे में नारियल में भी सबसे शुभ लघु नारियल को माना जाता है क्योंकि नारियल यानि श्रीफल में त्रिदेव निवास करते हैं। इसलिए पहले दिन घर में नारियल लाने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
स्वास्तिक
घर में जब भी पूजा होती है तो पूजा के स्थान पर स्वास्तिक बनाया जाता है। इस चिन्ह को सबसे पवित्र माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि स्वास्तिक में भगवान गणेश का निवास होता है। इसलिए नए साल के पहले दिन घर में स्वास्तिक खरीदरकर लाना शुभ माना जाता है।
मोरपंख
अगर आपको 2020 में काफी नुकसान हुआ है तो आपको नए साल के पहले दिन अपने घर में मोर पंख लाना चाहिए। इससे सोया हुआ भाग्य जाग जाता है और तरक्की को नए पंख लग जाते हैं।
तोते की तस्वीर
तोता पालना काफी शुभ मानते हैं लेकिन कुछ लोग चाह करकर भी तोते को पाल नहीं पाते हैं। ऐसे में तो वो इस भी अपने नए साल को शुभ बनाने के लिए तोते की तस्वीर लगा सकते हैं।
कछुआ
कछुआ तो घर परिवार के लिए सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में घर परिवार में खुशहाली व सुख समृद्धि के लिए कछुए ला सकते हैं। कछुए के होने से घर के सदस्यों का स्वास्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
हाथी
अगर आपको लगता है कि आपकी कुंडली में राहु और केतु बैठे हुए हैं तो आप अपने घर में नए साल के पहले दिन चांदी के हाथी की मूर्ति ला सकते हैं। हाथी की मूर्ति ग्रहों के प्रभाव को कम कर देती है। वहीं अगर आप चांदी की मूर्ति नहीं ले सकें तो आप गणेश भगवान क मूर्ति ले सकते हैं।
किसान ट्र्र्रैक्टर परेड में हिंसा: कई जगह इंटरनेट सर्विस बंद, अमित...
किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा : सोशल मीडिया में दीप सिद्धू को लेकर...
आचार्य प्रमोद का तंज- लाल किले का इतना “अपमान” तो किसी “कमजोर” PM के...
किसान ट्रैक्टर परेडः सियासी दल बोले-हिंसा के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार
हिंसा से आहत संयुक्त किसान मोर्चा ने तत्काल प्रभाव से किसान ट्रैक्टर...
दिल्ली दंगों में चर्चा में रहे कपिल मिश्रा ने योगेंद्र यादव और राकेश...
किसान ट्रैक्टर परेड : लालकिले में होता नुकसान, उससे पहले सजग हुई ASI
किसानों ने नांगलोई में मचाया बवाल, बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने दागे...
उग्र प्रदर्शन पर 'सयुंक्त किसान मोर्चा' ने दी सफाई- घटनाओं में...
किसान आंदोलन में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली के कई इलाकों में आज...