नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज 3 अप्रैल को गणेश संकष्टी चतुर्थी है। कहा जाता है की किसी भी काम की शुरुआत अगर भगवान गणेश का नाम लेकर हो तो काम कभी भी अधूरा नही रहता। गणेश जी को विध्नहर्ता कहा जाता है। आज के दिन अगर सच्चे मन से अगर गणेश जी की पूजा की जाय तो प्रभु सारी मुराद करते हैं। आइये जानते हैं इस संकष्टी चतुर्थी को अपनी राशि अनुसार भगवान गणेश का पूजन कर उन्हे कैसे प्रसन्न करें।
इस वजह से शादीशुदा महिलाएं मांग में भरती हैं सिंदूर
मेष राशि- इस राशि के जातक गणेश जी की पूजा के समय फूल चढ़ाते वक्त 'ऊँ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। इससे घर की परेशानियां दूर हो जाएगी।
वृष राशि- इस राशि के लोग गणेश मंत्र का जप करने के बाद कपूर और 6 लौंग भगवान को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।
मिथुन राशि- इस राशि के जातक दूर्वा की गांठ को हल्दी मिले हुए जल में डुबोकर मूर्ति पर छींटा दें। दूर्वा घास भगवान गणेश को बहुत ही पसंद है। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी।
कर्क राशि- इस राशि के भक्त भगवान गणेश जी की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारत्मक ऊर्जा का वास होता है।
सिंह राशि- इस राशि के लोग भगवान गणेश का पूजा के समय कपूर की आहूति दें, इससे घर में सुश-शांति बनी रहती है।
कन्या राशि- इस राशि के जातक एक धागे में सात गांठ बांधकर उसे अपनी तिजोरी या पर्स में रखें। इससे सभी मनोकामना पूरी होगी।
बेटी के विवाह में आ रही बाधा, इस मंत्र उच्चारण से होंगे सब दुख दूर
तुला राशि- इस राशि के लोग तिल और मोतीचूर के लड्डू बनाएं और शाम के समय पूजा के समय भगवान गणेश को भोग लगाएं, एेसा करने से परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक घर में माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए चतुर्थी को हल्दी से अपनी तिजोरी पर स्वास्तिक बनाएं। इससे उन्हें लाभ होगा।
धनु राशि- इस राशि के लोग जल में तिल मिलाकर चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इससे सेहत में लाभ होगा।
मकर राशि- इस राशि के जातक पूजा के समय पान का पत्ता भगवान को चढ़ाएं। वहीं गणेश भगवान का जाप भी करें। एेसा करने से घर में चल रहे किसी भी तरह के कानूनी विवाद से बचाव होगा।
कुंभ राशि- इस राशि के लोग गणेश भगवान को कच्चा नारियल भेंट चढ़ाएं, इससे तरक्की और धन लाभ होगा।
मीन राशि- इस राशि वाले गणेश जी को चावल का टीका लगाएं। इससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
‘महादेव ऐप' मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता का शव कुएं से बरामद
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक साल में दूसरी बार सालाना शुल्क बढ़ाकर...
मायावती ने मोदी सरकार की गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना पर किया तंज
गलती या घोटाला: यूको बैंक के ग्राहकों के खाते में अचानक आए 820 करोड़...
एनसीआरबी आकड़े : अपहरण के मामलों में भाजपा शासित यूपी रहा शीर्ष पर
बिहार : मानहानि के मामले में राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को एक साल...
अडाणी समूह ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा किया
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित न करें...
NGT ने प्रयागराज में पानी की कमी पर पर्यावरण मंत्रालय, NTPC को नोटिस...
अहमदाबाद से दुबई जा रहे विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया