Saturday, Jun 10, 2023
-->
-filmi-duniya-bollywood-top-5-news-25th-december-sosnnt

Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें

  • Updated on 12/25/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मी दुनिया में क्या हलचल है और कौन किससे पीछे या किसकी हुई किससे लड़ाई एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की ये Top खबरें... 

Christmas 2021: सैंट बने बॉलीवुड के महानायक, फैंस को दिया खास संदेश

bollywood Christmas 2021 celebration sosnnt

दुनिया भर में आज क्रिसमस की धूम है। लेकिन फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न पर कई तरह के पाबंदिया लगा दी है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड (bollywood) में भी क्रिसमस का गजब का माहौल देखने को मिल रहा है। सेलिब्रशन के साथ सितारों ने अपने फैंस को क्रिसमस की ढ़ेर सारी बधाईयां भी दी।

Box Office: 83 ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, लेकिन सूर्यवंशी-पुष्पा से कम रहा कलेक्शन

ranveer singh starer film 83 box office opening day collection sosnnt

1983 में भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आ रहे हैं। पिछले लंबे समय से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ था। 

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं Disha Vakani? फोटो में दिखा बेबी बंप

Disha Vakani is pregnant sosnnt

सभी की चहेती तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिशा वकानी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर एक्ट्रेस की तरफ से कोई पुष्टी नहीं हुई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही यह कयास लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 

Year Ender 2021: इन कलाकारों ने 2021 में की ओटीटी डेब्यू

bollywood celebs OTT debut 2021 sosnnt

हम नए साल की ओर बढ़ रहे हैं और पीछे मुड़कर देखते हैं तो एक चीज जो लोगों का आकर्षण बनाए रखे है वो है ओटीटी पर रिलीज हुई बेहतरीन कंटेंट वाली सिरीज़। साल 2021 में कई बेहतरीन कलाकारों ने ओटीटी डेब्यू किया और अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया। आइए हम बात करते कुछ ऐसे ओटीटी डेब्यूटेंट की जो इस वर्ष चर्चा का विषय रहे। 

किस्सा: 1983 विश्व कप जीतने के बाद भूखे पेट सोई थी भारतीय टीम

1983 world cup unknown story sosnnt

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म साल 1983 में भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आ रहे हैं। 

comments

.
.
.
.
.