फिल्म : लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) निर्देशक : अद्वैत चंदन (Advait Chandan) कलाकार : आमिर खान (Aamir Khan), करीना कपूर (Kareena Kapoor), मोना सिंह (Mona Singh) , नागा चैतन्य अक्किनेनी (Naga Chaitanya Akkineni), मानव विज (Manav Vij) रेटिंग : 4/5
सोनाली सिन्हा: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आखिरकार आज 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं आमिर के अपोजिट एक बार फिर करीना कपूर खान नजर आ रही हैं। फिल्म में मोना सिंह (Mona Singh) साउथ स्टार नागाचैतन्य (Naga Chaitanya) और मानव विज (Manav Vij) भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को अद्वैत चन्दन (Advait Chandan) ने डायरेक्टर किया है। बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ छह ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक रीमेक है।
ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म लगातार खबरों में बनी रही। हालांकि, फिल्म को लेकर कई तरह के विवाद भी देखने को मिले। ट्विटर पर कई लोगों ने आमिर की फिल्म को बायकॉट करने की भी मांग की है। खैर जानते हैं कि ये फिल्म आखिर है कैसी...
कहानी कहानी की शुरुआत पंजाब में पैदा हुए एक ऐसे बच्चे से होती है, जो दिव्यांग होता है। वो बिना किसी सहारे के चल नहीं पाता। इस बच्चे का नाम लाल सिंह चड्ढा होता है। उसकी मां उसे प्यार से लाल बुलाती है। बाकी बच्चों से अलग होने की वजह से लाल अकसर लोगों के बीच मजाक का पात्र बनता है। लेकिन उसकी मां हमेशा अपने बेटे का हौसला बढ़ाती है और कहती है कि वो किसी से कम नहीं है। इसके बाद छोटे से लाल के जीवन में रूपा नाम की एक प्यारी सी लड़की की एंट्री होती है, जो उसे स्कूल में मिलती है। लाल रूपा से बेइंतहां प्यार करने लगता है।
इसके बाद उसके जीवन में कुछ ऐसी घटना घटती है जिसके बाद लाल सिंह चड्ढा बहुत तेज भागने लगता है। आगे कहानी में क्या मोड़ आता है, ये जानने के लिए आपको सिनेमाघरों तक जाना पड़ेगा।
एक्टिंग इसमें कोई दोराहें नहीं है कि आमिर खान एक बेहतरीन अभिनेता हैं। लेकिन लाल सिंह चड्ढा आमिर खान के लिए अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। उन्होंने जिस तरीके से फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया है, को काबिले तारीफ है। एक असाधारण रूप से, आमिर ने गजब की स्टोरी टेलिंग की है। वहीं करीना कपूर खान हमेशा की तरह इस बार भी हिट हैं। नागा चैतन्य और मोना सिंह ने भी अच्छा काम किया है।
डायरेक्शन फिल्म में अद्वैत चंदन ने अच्छा काम किया है या फिर यूं कहें कि फिल्म के डायरेक्शन में कोई कमी नहीं है। फिल्म का हर शॉट बेहतरीन है, जिसका पूरा श्रेह सिनेमैटोग्राफर सत्यजीत पांडे को जाता है। वहीं टेक्निकल पार्ट की बात करें तो फिल्म का बीएफएक्स कमाल का है। फिल्म आपको बांधे रखती है। ऐसा लगता है की आप भी आमिर के किरदार के साथ हर जगह जा रहे हैं। फिल्म की कहानी आपको एक ऐसी जर्नी पर ले जाएगी जहां आपको पता भी नही चलेगा की आप कब इस कहानी से इतना जुड़ गए। ये कहना तो गलत नही होगा कि फिल्म आपको हमेशा याद रह जायेगी। वहीं फिल्म खत्म होने के बाद भी आपको ऐसा लगेगा कि ये फिल्म कई सवाल आपके जहन में छोड़ गई है।
कुल मिलाकर आमिर खान की ये मास्टर पीस आपको जरूर देखनी चाहिए।
गानें जब बात आमिर की फिल्म की हो रही हो तो आपको कमी निकालना मुश्किल हो जाता है। उनके फिल्मों की एक खासियत है कि फिल्म की हर एक चीज परफेक्ट होती है। बात चाहे फिल्म के गानों की करें या बैकग्राउंड म्यूजिक की, सभी कमाल के हैं।
PM मोदी Live: भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा
संसद से हटाया गया राहुल गांधी के भाषण का हिस्सा, कांग्रेस बोली-...
बेटी की शादी के लिए Smriti Irani ने बुक किया पूरा किला, देखें 500 साल...
बेहद खास है Kiara Advani के कलीरे, सिद्धार्थ के इस खास को दिया...
श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को ग्राइंडर में पीसकर सड़क पर फेंकता था...
Propose Day: राशि के अनुसार करें प्रपोज, पक्का बनेगी बात
RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, बढ़ेगी लोन की ईएमआई, कर्ज होगा महंगा
B'Day Spl: जब एक शादी शुदा महिला को दिल दे बैठे थे Jagjit Singh,...
UP भाजपा में संगठन स्तर पर फेरबदल की तैयारी, सुभासपा से गठबंधन की...
Ex गर्लफ्रैंड आलिया समेत इन सितारों ने दी सिद्धार्थ और कियारा को शादी...