Monday, Jun 05, 2023
-->
aamir khan wife kiran rao birthday special jsrwnt

B'day Spl: दिखने में जितनी सिंपल उतनी ही टैलेंटेड हैं आमिर खान की पत्नी किरण राव

  • Updated on 11/7/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। किरण राव (kiran rao) का मतलब सिर्फ आमिर खान की पत्नी होना ही नहीं है। किरण अपने आप में बेहद टैलेंटेड हैं। किरण फिल्‍म प्रोड्यूसर (film producer), स्‍क्रीनराइटर (screen writer) और फिल्‍म निर्देशक (director) हैं। आज किरण का 48 वां जन्मदिन है। आमिर किरण से 7 साल बड़े हैं। आइए किरण के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy eid al adha

A post shared by Kiran Rao Khan (@_kiranraokhan) on Aug 10, 2019 at 5:59pm PDT

रॉयल परिवार से ताल्लुक

किरण रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म तेलंगाना में हुआ था। उनके दादाजी जे रामेश्‍वर रॉव तत्‍कालीन तेलंगाना राज्‍य के वानपर्थी रियासत के राजा थे। यही नहीं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी उनकी कजिन हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Throwback last year Happy onam as parents

A post shared by Kiran Rao Khan (@_kiranraokhan) on Sep 11, 2019 at 6:30pm PDT

टैलेंट के मामले में आमिर से भी आगे

किरण ने सोफिया कॉलेज ऑफ वूमेन से ग्रेजुएशन किया, उसके बाद एजेके मास कम्‍यूनिकेशन रिसर्च सेंटर से मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की। टैलेंट के मामले में आमिर खान को टक्कर देती हैं किरण।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Dinner 🍛

A post shared by Kiran Rao Khan (@_kiranraokhan) on Jun 6, 2019 at 5:31pm PDT

फिल्में

किरण ने सहाय‍क निर्देशक के तौर पर फिल्‍म 'लगान' से शुरुआत की थी जिसमें उन्‍होंने निर्देशक आशुतोष को असिस्‍ट किया था। इसके अलावा उन्‍होंने फिल्‍म 'धोबी घाट' को निर्देशित भी किया। प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी फिल्‍में 'दंगल' (dangal) और 'सीक्रेट सुपरस्‍टार' (secret superstar) हैं। 

पानी फाउंडेशन चलाते है किरण और आमिर की पहली पत्नी

पानी फाउंडेशन महाराष्ट्र राज्य में सूखे की रोकथाम और जल प्रबंधन के क्षेत्रों में काम करता है। संगठन की स्थापना आमिर खान, किरण राव, रीना दत्ता और सत्यजित भटकल ने की है। पानी फाउंडेशन का उद्देश्य, राज्य भर के कई गांवों में जल की कमी न होने देना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Labour day! #Mejamiltra #paanipoundation @paanifoundation

A post shared by Kiran Rao Khan (@_kiranraokhan) on May 1, 2019 at 2:28am PDT

सिर्फ एक कॉल ने बना दिया था आमिर की पत्नी

किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 2005 में शादी की थी इसके पहले आमिर ने रीना दत्‍ता से शादी की थी लेकिन 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। आमिर औऱ किरण की लवस्टोरी बेहद दिलचस्प है। आमिर और किरण पहली दफा लगान के सेट पर मिले थे। वहां किरण बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहीं थी। उस वक्त दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते थे। उसके बाद दूसरी बार 2002 में एक बार दोनों फिर से मिलें। तब आमिर काफी तन्हा थे उनका रीना दत्ता से तलाक हो चुका था। उसके बाद दोनों की फोन पर बातें हुई और कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Strong 💪

A post shared by Kiran Rao Khan (@_kiranraokhan) on Jan 15, 2019 at 4:10pm PST


वहीं किरण ने 14 साल की उम्र में आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' देखी थी औऱ वो उनकी दीवानी हो गईं थीं। किरण ने ये सोचा भी नहीं था कि वे आमिर से कभी मिल भी पाएंग और किस्मत देखिए वे उनकी पत्नी हैं।

comments

.
.
.
.
.