Tuesday, Dec 12, 2023
-->
aaradhya-bachchan-turned-6-amitabh-bachchan-give-warm-wishes

6 साल की हुईं आराध्या- बिग बी ने ऐसे किया विश, लिखा ये खास संदेश

  • Updated on 11/16/2017

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ऐश्वर्या राय औैर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या आज 6 साल की हो गई हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने आराध्या को सोशल मीडिया पर विश किया है। अमिताभ ने एक दिन पहले ही पोती की फोटो पोस्ट कर ये जानकारी दी कि 16 नवंबर को आराध्या 6 साल की हो जाएंगी।

करणी सेना के विवादित बोल, कहा- काट लेंगे दीपिका की नाक, भंसाली का सिर काटने वाले को 5 करोड़

इसके बाद बिग बी ने आराध्या की एक तस्वीर शेयर कर कहा, जब आराध्या मुझे याद दिलाती है कि वो कितनी बड़ी हो गई है। एक और पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, आराध्या को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया।

बिग बी ने अब तक आराध्या की कई तस्वीरें शेयर की हैं। आराध्या पहली ऐसी स्टार किड हैं जिन्हें मीडिया में सबसे ज्यादा अटेंशन मिली। आराध्या के बाद ही और कई स्टार किड्स भी चर्चा में आए।

 करणी सेना के बाद ब्राह्मण संगठन भी उतरा मैदान में, 'पद्मावती' के विरोध में खून से किया हस्ताक्षर

आराध्या बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं। आराध्या की आंखें भी ऐश की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। अक्सर आराध्या को अपनी मां के साथ स्पॉट किया जाता है। धीरे-धीरे आराध्या भी मीडिया फ्रेंडली हो चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.