Thursday, Mar 30, 2023
-->
abhishek bachchan gives tribute the undertaker sosnnt

अंडरटेकर के सन्यास पर अभिषेक ने Video किया शेयर, कहा- याद है वह बचपन के दिन...

  • Updated on 11/24/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी की WWE की दुनिया के मशहूर रेसलर द अंडरटेकर (the undertaker) ने अब रिटायर हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद अंडरटेकर ने सोशल मीडिया (social media) के जरिए दी है। वहीं इस खबर के वायरल होते ही देशभर में हलचल मच गई। हर कोई सोशल मीडिया पर अंडरटेकर को सलाम दे रहा है। 

MOVIE REVIEW: संस्पेंस, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर है अनुराग बासु की Ludo, पढ़ें रिव्यू

अंडरटेकर के सन्यास पर अभिषेक ने Video किया शेयर
वहीं अपनी यूनिक स्टाइल की वजह से लगभग 3 दशक लंबे करियर में अंडरटेकर ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। दुनियाभर में उनकी गजब की फैन फॉलोइंग हैं। ऐसे में बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स अंडरटेकर के फैन हैं और अब उनके रिटायरमेंट पर कई सितारे भावुक होते हुए भी नजर आएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Undertaker (@undertaker)

इनमें से एक अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) का भी नाम शामिल है जिन्होंने एक खास अंजाद में अंडरटेकर को ट्रीब्यूट दिया है। उन्होंनें हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर अंडरटेकर की फेमस एंट्री का एक वीडियो किया है। इसे शेयर करते हुए अभिषेक ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए अंडरटेकर को लेजेंड बताया भी। 

इस भ्रष्ट नेता के किरदार में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, फिल्म में बनेंगे देश के PM

अभिषेक ने लिखा है कि 'याद करिए बचपन के दिनों को जब हम सभी ने अंडरटेकर की एंट्री को पहली बार देखा था और हम लोग चकित रह गए थे। उसके बाद से सारी दुनिया चकित ही रही है। इसके साथ ही अभिनेता ने उन्हें लीजेंड भी बताया है। वहीं अभिषेक के इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतीक्रियाएं दे रहे हैं। 

अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म लूडो रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वे बहुत जल्द शाहरुख खान की कंपनी रेड चीलीज के तहत बन रही फिल्म 'बॉब बिस्वास' में भी नजर आने वाले हैं।

अलावा दिनेश विजन (dinesh vijan) की फिल्म 'दसवीं' (dasvi) में भी अभिशेक नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म एक सीरीयस पॉलिटिकल ड्रामा होगा, जिसमें अभिषेक के अलावा यामी गौतम (yami gautam) और निमरत कौर (nirmat kaur) भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी। 

इस भ्रष्ट नेता के किरदार में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, फिल्म में बनेंगे देश के PM

वहीं फिल्म की कहानी एक अनपढ़, लालची और भ्रष्ट नेता के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी जहां वह मेहनत के कामों से बचने के लिए दसवीं कक्षा की परीक्षा देने की तैयारी करता है। वहीं यह भ्रष्टाचार नेता जेल भी जाता है और आगे चलकर देश का मुख्यमंत्री भी बनता है। बता दें कि निमरत कौर अभिषेक की पत्नी का किरदार निभाएंगी तो वहीं यामी गौतम एक जेलर के रुप में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.