Sunday, May 28, 2023
-->
abram-birthday-special-and-some-more-star-kids-unique-names

अबराम ही नहीं इन बॉलीवुड सितारों के बच्चों के नाम भी हैं यूनिक, जानें क्या है मीनिंग

  • Updated on 5/27/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान (shahrukh khan) कितने भी बिजी हो लेकिन हमेशा अपने बच्चों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। किंग खान अपने बच्चों को हमेशा से ही सपोर्ट करते नजर आएं हैं। शाहरुख अबराम (abram) को अक्सर अपने साथ बाहर लेकर जाते हैं। वैसे आज शाहरुख के छोटे बेटे अबराम खान का जन्मदिन (birthday) है।

अबराम आज यानि 27 मई को 6 साल के हो गए हैं। अबराम का जन्म साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए हुआ था। ्अबराम का नाम सबसे मशहूर स्टारकिड्स में शामिल है। शाहरुख से एक इवेंट में पूछा गया कि वे अपने बच्चों को क्या बनाना चाहते हैं। इस पर शाहरुख ने कहा मेरा बड़ा बेटा आर्यन हीरो नहीं बनना चाहता वो फिल्में बनाना चाहता है और इसके लिए वो यूएस में ट्रेनिंग भी ले रहा हैं।' वहीं अबराम के लिए शाहरुख ने कहा कि वो इतना खूबसूरत तो है ही कि रॉकस्टार बन जाए।' 

अबराम के नाम पर भी कई विवाद हुए थे। आइए इस मौके पर हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बच्चो के नाम जो बेहद यूनिक हैं औऱ उनका अर्थ गहरा है।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तैमूर अली खान का आता है। तैमूर साल 2016 में पैदा हुए थे। जब करीना कपूर खान औऱ सैफ अली खान ने तैमूर के नाम की अनाउंसमेंट की तो इस पर काफी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर तैमूर नाम किसी को पसंद नहीं आया था। दरअसल, तैमूर एक मुस्लिम शासक था जिसे नरसंहार बताया जाता है।

शाहरुख के दूसरे बेटे अबराम के नाम को भी लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। वैसे अबराम नाम अब और राम को जोड़कर बना है। इसमें क्रिश्चन और भारतीय दोनों नाम झलकते हैं। 

बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन भी इस लिस्ट में आते हैं। उनके दो बेटे हैं दोनों के नाम एकदम अलग हैं। ऋहान और ऋदान। ऋदान का अर्थ है बडे़ दिलवाला और ऋहान का भगवान का चुना हुआ नेक बंदा। 

Navodayatimesबॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी का नाम आदिरा रखा। रानी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की है। आदिरा 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' नाम बनाया है। 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.