Sunday, Jun 04, 2023
-->

कंगना के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस कृतिका का मर्डर, फ्लैट में मिली लाश

  • Updated on 6/13/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। स्ट्रलिंग मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका चौधरी का उनके मुंबई के घर में मर्डर हो गया है। कुछ अज्ञात लोगों ने उनका मर्डर कर दिया। यही नहीं चार दिन से उनकी बॉडी कमरे में सड़ती रही।

पाकिस्तान में गिरा बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर

कृतिका का फ्लैट बाहर से बंद था। पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने पुलिस को खबर की। कृतिका का अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में है। पुलिस के मुताबिक, कृतिका का शव सड़ गया था। कमरे का एसी ऑन था। पुलिस का कहना है कि एसी इसलिए खुला छोड़ा गया था जिससे शव की बदबू बाहर ना जा पाए। मर्डर को तीन-चार दिन हो चुके हैं। इसीलिए शव से बदबू आनी शुरू हो गई थी।

हनी सिंह ने करण-चरन के लिए अपना प्रेम किया साझा

पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि साल 2013 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'रज्जो' में कृतिका काम कर चुकी हैं। कृतिका हरिद्वार की रहने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.