Tuesday, May 30, 2023
-->
actor-ranveer-singh-and-rohit-shetty-in-kanpur-waale-khuranas

रोह‍ित शेट्टी और सुनील ग्रोवर ने उड़ाया रणवीर का मजाक, कहा- इन्होंने शादी नहीं शाद‍ियां की हैं

  • Updated on 12/11/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कई दिनों से खबरें थी कि मशहूर कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर का नए शो  'कानपुर वाले खुरानाज' के पहले एपिसोड के गेस्ट रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी होंगे, जहां ये दोनों अपनी आगमी फिल्म 'सिम्बा' के प्रमोशन के लिए आएंगे। वहीं हाल ही में इस एपिसोड की शूटिंग पूरी की गई है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में सुनील रणवीर सिंह को दीपिका के नाम से चिढ़ा रहे हैं। वे रणवीर से पूछ रहे हैं कि 'आख‍िर आप ही बता दें एक चुटकी स‍िंदूर की कीमत क्या है।' आपको बता दें कि ये डायलोग दीपिका के सुपरहिट फिल्म 'ओम शांती ओम' का है। 

प्रियंका ने शेयर की एक प्यारी तस्वीर, पति निक के साथ यहां मना रही हैं Honeymoon

इसके बाद रणवीर कुछ बोलते उससे पहले ही सुनील बोल पड़े कि 'आपकी शादी में 15 फंक्शन हुए हैं।' ये सुनकर डायरेक्टर रोह‍ित शेट्टी भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी रणवीर का मजाक बनाते हुए कहा कि 'अरे भाई इन्होंने तो शादी नहीं शाद‍ियां की हैं, पहले इटली फिर मुंबई फिर बेंगलुरू में।' बता दें कि 14 नवंबर को इटली में दीपिका से शादी करने के बाद रणवीर सिंह का यह पहला टीवी अपीयरेंस होगा।

इसके अलावा वीडियो में फराह खान शो में बतौर जज नजर आई। देखा जाए तो सुनील ने अपने शो का पूरा सेट कपिल के सेट से कॉपी किया है। इतन ही नहीं सेट से लेकर शो के थीम सभी कॉपी नजर आए। 

Video: विराट ने बताया अनुष्का से शादी के बाद कितना बदल गया हूं...

वहीं कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शो शुरू होने से कुछ दिन पहले कुणाल खेमू ने शो से छुट्टी ले ली है जिस वजह से सुनील को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कुणाल ने फिल्म 'कलंक' की शूटिंग की वजह से 10 दिनों के लिए शो से छुट्टी ली है। बता दें कि 'कलंक' की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Namaste from ‘Kanpur wale Khuranas’. They all are hoping to bring a smile on your face. Soon on Star plus. ❤️

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on Nov 21, 2018 at 1:34am PST

जिसके बाद इस शो की प्रोड्यूसर प्रीती सिमोस ने भी इस खबर पर मोहर लगाते हुए कहा कि 'अगर वो हमारे शो के लिए समय नहीं दे पाए तो फिर इनकी जगह किसी और एक्टर को ले लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल शो के मेकर्स लगातार कुणाल से संपर्क बनाए हुए हैं।'

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.