नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड में काफी समय से शादियों का सीजन चल रहा है। वहीं हॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है। रिचर्ड गेरे हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और एक्टिविस्ट हैं। रिचर्ड गेरे ने अप्रैल 2018 में एक बिजनेस वुमन अलजेंड्रा सिल्वा से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी थी। रिचर्ड गेरे और अलजेंड्रा सिल्वा की रिलेशनशिप की खबर 2015 में पहली बार सामने आई थी।
अब इनके बारे में एक दिलचस्प खबर सुनने में आ रही है। रिचर्ड गेरे 69 साल की उम्र में पिता बन गए हैं। पिछले ही हफ्ते में रिचर्ड के घर में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। एक्टर के स्पोकपर्सन ने इस बात की जानकारी दी है।
रिचर्ड गेरे और अलजेंड्रा सिल्वा ने अपनी प्रेगनेन्सी की खुशखबरी पिछले साल सितंबर में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि रिचर्ड गेरे की पहली शादी 1991 में सिंडी क्राफोर्ड से हुई थी और 1995 में उनका तलाक भी हो गया था। रिचर्ड की दूसरी शादी 2002 में बॉन्ड गर्ल केरे लॉवेल से हुई थी जिससे उन्हें 19 साल का होमर नाम का बेटा भी है,लेकिन इन से भी 2016 में उनका तलाक हो गया था।
रिचर्ड गेरे की भारत में पहली बार जब चर्चा हुई थी जब एक इवेंट के दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी को किस कर दिया था। दरअसल, साल 2007 में एक कार्यक्रम के लिए वह जयपुर आए थे तो कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिल्पा को पकड़कर किस कर दिया था।
अगर रिचर्ड गेरे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'प्रिटी वुमन', 'हाची: आ डोग टेल' और 'शैल वी डांस' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने काफी सारे टी.वी शो में भी काम किया है।
नीतीश का BJP से अलग होना तय! CM ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय
नोएडाः महिला से अभद्रता करने का आरोपी श्रीकांत त्यागी मेरठ में...
नहीं रहे मशहूर मराठी एक्टर प्रदीप पटवर्धन, कॉमेडियन के रूप में खूब...
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार- शिंदे की सरकार में शामिल हुए 18...
बिहार में गहराया सियासी संकट, BJP ने बताया सिर्फ कयासबाजी
दादी भगवानी देवी 'हर घर तिरंगा' की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
अयोध्या में ‘भूमि घोटाले’ का स्वत: संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय:...
आरसीपी के त्यागपत्र के बाद के मद्देनजर जदयू की होगी अहम बैठक : ललन
विद्युत संशोधन विधेयक राज्यों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला:...
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल का विस्तार 9 अगस्त को, ठाकरे ने...