Tuesday, Oct 03, 2023
-->
actress kajal agarwal honeymoon underwater hotel villa the muraka one night cost jsrwnt

मालदीव के अंडरवॉटर विला में काजल का हनीमून, 1 रात का किराया जान हो जाएंगे हैरान

  • Updated on 11/20/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड (bollywood) अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) की शादी को लगभाग 20 दिन हो गए लेकिन भी तक वे सुर्खियों में छाई हुई है। काजल सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव हैं कि रोज चार- पांच फोटो शेयर कर ही देती हैं। काजल मालदीव में हनीमून पर गईं थी और वहां से भी फोटोज शेयर करती रहीं। खास बात ये है कि काजल मालदीव में बड़ी ही खूबसूरत जगह पर रुकी थी। 

काजल और गौतम किचलू एक अंडरवॉटर विला में ठहरे थे। इस अंडरवॉटर विला का नाम द मुराका है। ये विला काफी महंगा और खूबसूरत है। इस विला में एक रात रुकने का किराया 50 हजार डॉलर है। खबरों के अनुसार इस होटल को बनने में 15 मीलियन डॉलर खर्च हुए थे। यह दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल विला है। ये विला समुद्र तल से 16 फीट से अधिक नीचे है। इसकी दिवारें कांच की हैं। इसके अंदर से समुद्री जीवों को आसानी से देखा जा सकता है। 2018 में ओपन हुआ ये विला कोनार्ड मालदीव्स रंगाली द्वीप का हिस्सा है। यह स्टील, कंक्रीट और ऐक्रेलिक से बना है। आप इसकी तस्वीरें यहा देख सकते हैं-

गौतम किचलू संग मालदीव के खूबसूरत नजारों के बीच एंजॉय कर रहीं काजल ने समंदर किनारे से एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की। 

उनके फैंस को काजल की फोटो बेहद पसंद भी आ रही है। काजल ने वहां से पति गौतम के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। जिनमें बेहद स्टाइलिश लग रहीं हैं।

सुशांत केस: जमानत मिलते ही अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड के भाई को NCB ने फिर किया गिरफ्तार, ये है वजह

शादी के दिन दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। काजल ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का लाल और गुलाबी रंग का लहंगा पहना वहीं गौतम गुलाबी रंग की शेरवानी में नजर आए। 

काजल अग्रवाल ने 30 अक्तूबर को मुंबई स्थ‍ित ताज होटल में गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए थे। शादी में करीबियों और खास मेहमानों को ही शामिल किया गया था। कुछ गेस्ट्स शादी में पहुंचे और कुछ ने इसे वर्चुअली अटेंड किया।

क्या करते हैं गौतम

बता दें कि गौतम की पढ़ाई मेसाचुएट्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका में हुई। मुंबई लौटने के बाद गौतम ने अपने इंटीरियर की कंपनी शुरू की। गौतम की कंपनी डिसर्न लिविंग घर को सजाने के सामान-  फर्नीचर, डेकोर आइटम्स, पेंट‍िंग्स और अन्य हाउसहोल्ड सेल करती है। गौतम किचलू कश्मीरी परिवार से हैं और काजल पंजाबी फैमिली से हैं।

हनीमून की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर छाईं काजल अग्रवाल, पति के साथ दिए रोमांटिक पोज

इस फिल्म ने बदली थी काजल की किस्मत
काजल की 2009 में रिलीज हुई ‘मगधीरा’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद उन्हें कई महत्वपूर्ण फिल्मों के ऑफर आने लगे। फिर प्रभास के साथ उनकी फिल्म ‘डार्लिंग’ भी हिट साबित हुई। 

बता दें कि काजल के पास तमिल और तेलेगु सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्में हैं लेकिन ये भी एक विडंबना है कि 14 सालों से फिल्मों में काम कर रही काजल ने बॉलीवुड की कुछ ही फिल्में की हैं। खास बात ये है कि एक लौती 'सिंघम' में ही उनका अहम रोल था। आपको एक और हैरान करने वाली बात बताते है। खबरोे के अनुसार काजल की इनकम के कई सोर्सेस हैं। काजल के पास मिनी कूपर, ऑडी जैसी 3 लग्जरी गाड़ियां है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वे करीब 66 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं और काजल 7 करोड़ के बंगले में रहते हैं। सूत्रों के अनुसार काजल एक साल में 14 करोड़ रुपए तक कमाती हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.