Monday, Sep 25, 2023
-->
actress-madhoo-bdy-special

Bdy spl: 'रोजा' की इस खूबसूरत अभिनेत्री की जिंदगी नहीं थी आसान

  • Updated on 3/26/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक समय में सभी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मधु आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर रहने वाली मधु की जिंदगी तब बदली जब उन्होंने फिल्म 'रोज' की। जी हां, फिल्म 'रोजा' ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhoo Shah (@madhoo_rockstar) on Mar 23, 2019 at 11:39am PDT

अपनी खूबसबरती और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से लोग उनके दीवाने हो गए थें। वहीं ये काफी कम लोग जानते हैं कि मधु का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। 

इस शख्स की रियल लाइफ से इंस्पायर है वेब सीरीज 'मेड इन हैवन' का ये किरदार!

हालांकि मधु ने बॉलीवुड में गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन मलयालम और तमिल में उन्होंने करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में मधु ने फिल्म 'फूल और कांटे' से अपना डेब्यू किया था जिसमें उनके अपोजिट अजय देवगन नजर आए थें। बता दें कि अजय के पिता वीरू देवगन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Yippee❤️

A post shared by Madhoo Shah (@madhoo_rockstar) on Mar 4, 2019 at 8:31am PST

इसके अलावा मधु ने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है। 

Box office: ताबड़तोड़ कमाई के साथ 'केसरी' बनी इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

सबसे खास बात बता दें कि मधु जूही चावला की भाभी हैं और हेमा मालिनी की भतीजी भी हैं। मधु को अकसर हेमा मालिनी के घर के बाहर स्पॉट किया जा चुका है। देखा जाए को मधु के जिंदगी में काफी उताड़-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madhoo Shah (@madhoo_rockstar) on Dec 14, 2018 at 2:02am PST

दरअसल, कुछ समय बाद फिल्में न चलने पर मधु को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था जिसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन आनंद से साल 1999 में शादी कर ली। वहीं कुछ सालों बाद मधु के पति आनंद का बिजनेस पूरी तरह से डूब गया जिस वजह से उनके पति को अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी जोकि तकरीबन 100 करोड़ की थी। बता दें कि मधु की दो बेटियां हैं जिनका नाम अमेया और किया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.