Monday, Oct 02, 2023
-->
adah sharma starring the kerala story trailer is out

रोंगटे खड़े कर देगा The Kerala Story का ट्रेलर, दिखी ISIS की असली सच्चाई

  • Updated on 4/27/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर बीते कल रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में उन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिन्हें बहला फुसला कर इस्लाम के जाल में फंसा लिया जाता है। उनके दिमाग में तरह-तरह की बातों को बैठा दिया जाता है या यूं कहें कि इनका ब्रेन वॉश कर दिया जाता है। फिल्म में अदा शर्मा शालिनी का किरदार निभा रही हैं जो हिंदू परिवार से होती है लेकिन शालिनी को फातिमा बना दिया जाता है। 'द केरल स्टोरी' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में भी आ गया है। 

'द केरला स्टोरी'  का दिल दहला देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज 
ट्रेलर की शुरूआत शालिनी नाम की एक लड़की से होती है जो अपने पूरे परिवार के साथ हंसी खुशी केरल में रहती है। इसके बाद उससे यह सवाल किया जाता है कि उसने आइएसआइ कब ज्वाइन किया है। इसके जवाब में शालिनी कहती है कि इससे पहले यह जानना जरूरी है कि उसने ISIS क्यों और कैसे ज्वॉइन किया। आगे की कहानी में शालिनी की फातिमा बनने की पूरी जर्नी दिखाई जाती है। 

ट्रेलर को देखकर निश्चित रूप से आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आगे दिखाया जाता है कि पढ़ाई लिखाई करने वाली शालिनी हॉस्टल में एक मुस्लिम लड़की से मिलती है। वह लड़की शालिनी के साथ बाकी अन्य लड़कियों को भी इस्लाम धर्म के प्रति प्रभावित करने की कोशिश करती है। वह भगवान और कपड़ों को लेकर लड़कियों की मानसिकता धीरे-धीरे बदलने की कोशिश करती है।

हिंदू लड़कियों का किया जाता है ब्रेन वॉश 
इसी बीच कुछ इस्लामिक धर्म के लोगों को भी दिखाया जाता है जो कहते हैं कि हिंदू लड़कियों को करीब लाओ,उन्हें अपने परिवार से दूर करो, इसके लिए चाहे उन्हें प्रेग्नेंट ही क्यों न करना पड़े। आगे दिखाया जाता है कि किस तरह वह मुस्लिम लड़की धीरे-धीरे शालिनी के साथ बाकी लड़कियों के दिमाग पर अपना कंट्रोल कर लेती है। फातिमा बनी शालिनी अपने परिवार से भी दूर हो जाती है। उसके माता पिता भी यह देखकर हैरान रह जाते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आगे बताया जाता है कि हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करके उन्हें इस्लाम कबूलवाना, यह एक ग्लोबल एजेंडा है। इसी तरह अगर चलता रहा तो आने वाले 20 सालों में केरल एक इस्लामिक स्टेट बन जाएगा।  बता दें कि इस फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सोनिया बिहानी, सिद्धि इदनानी, विजय कृष्णा, विजय कृष्णा के साथ प्रणय पचौरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

comments

.
.
.
.
.