Sunday, Apr 02, 2023
-->
Adivi Sesh starrer major ranked in top 10 most popular indian movies 2022

टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज की लिस्ट में Adivi Sesh की 'मेजर' फिल्म ने बनाई जगह

  • Updated on 12/14/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अदिवि शेष और सई मांजरेकर स्टारर 'मेजर' 2022 में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के वास्तविक जीवन पर आधारित है। जिन्होंने भारत के सबसे काले घंटों में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके बलिदान और बहादुरी के कारण होटल में 100 से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकी थी।

 

'मेजर' फिल्म को जनता के साथ-साथ आलोचकों के बीच भी जबरदस्त प्यार और सराहना मिली है। जिसके कारण  इस फिल्म को आईएमडीबी लिस्ट में 'वर्ष 2022 की शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों' के रूप में स्थान दिया गया है, जो बताता है कि लोगों ने इस फिल्म को बेहद प्यार और पसंद किया है। इस लिस्ट में 'मेजर' फिल्म ने सातवे स्थान पर है।

शशि किरण टिक्का द्वारा अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। फिल्म की पॉपुलेरिटी के लिए निर्माताओं ने 10 से अधिक अलग-अलग शहरों में 'मेजर' की स्क्रीनिंग आयोजित की। जिसमें दर्शकों ने पूरे दिल से फिल्म को प्यार और समर्थन किया।

सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, जीएमबी मूवीज और ए पल्स एस मूवीज द्वारा निर्मित, 'मेजर' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपना जादू चला रही है। यह फिल्म इस साल 24 मई को रिलीज़ हुई थी। जिसमें शोभिता धुलिपाला और मुरली शर्मा के साथ प्रकाश राज और रेवती जैसे  बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। लोगों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था।

comments

.
.
.
.
.