Monday, Dec 11, 2023
-->
after break up with karan kundra now anusha is dating jason shah sosnnt

करण कुंद्रा से Breakup के बाद इस टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं Anusha

  • Updated on 4/9/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) और वीजे अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) एक समय में टीवी के चर्चित कपल में शुमार थे। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। वहीं लंबे समय तक दोनों लिव-इन में भी रहे थे। लेकिन एक दिन ऐसा आया जब टीवा का यह खूबसूरत जोड़ा हमेशा के लिए जुदा हो गया। साल 2020 तक दोनों का ब्रकअप हुआ है। 

Anusha Dandekar opens up on breakup with Karan Kundra, says 'I've been  cheated and lied to' | People News | Zee News

ओम' के लिए जिम में इस कदर पसीना बहा रहे आदित्य रॉय कपूर

करण कुंद्रा से Breakup के बाद इस टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं अनुषा 
वहीं ब्रेकअप के कुछ समय बाद अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुलासा किया था कि रिलेशन में रहते हुए करण ने उन्हें धोका दिया था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि अनुषा के जीवन में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों अनुषा टीवी एक्टर जेसन शाह (jason shah) के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jason Shah (@jasonshah)

इस बात का खुलासा तब हुआ जब जेसन ने सोशल मीडिया पर अनुषा संग फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जेसन ने बताया कि वह अनुषा और उनकी बहन को पहले से जानते थे। वहीं एक  म्यूजिक वीडियो की शूट के दौरान हमारी पहली मुलाकात हुई के जहां मैं अपनी बहन को रिलॉन्च कर रहा था। इसके बाद मुझे अनुषा को करीब से जानने का मौका मिला।  

बर्थडे केक काटते-काटते अचानक रो पड़ीं Swara Bhaker, वीडियो हुआ वायरल

अनुषा के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में एक्टर ने कहा कि मैं पिछले 3 साल से सिंगल हूं और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगा रहा था। लेकिन अनुषा से मिलने के बाद मेरी जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत हो चुकि है। वे एक शानदार इंसान है जो आज में जीना जानती हैं। मुझे उसकी यही बात सबसे प्यारी लगती है। मैं उसके साथ ये फेज एंजॉय कर रहा हूं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.